बॉलीवुड

फोटोशूट के लिए Jacqueline Fernandez हुईं टॉपलेस, लोगों ने ट्रोल करते हुए बोला- कपड़े चोरी हो गए

जैकलीन फर्नांडिस ने कराया बोल्ड फोटोशूट टॉपलेस तस्वीर देख लोगों ने लिए मजे ट्रोलर्स ने जैकलीन को बुरी तरह किया ट्रोल
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2020, 2:57 PM IST
Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों जैकलीन फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में बिजी हैं। जिसका शूट धर्मशाला में चल रहा है। वो अक्सर ही फिल्म की कास्ट के साथ पोस्ट करती रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर कर दी जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, जैकलीन ने बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है जिसे देख उनके फैंस हैरान हो गए। कई यूजर्स उन्हें टॉपलेस देखकर ट्रोल (Troll) भी करने लगे। जैकलीन के ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर टॉपलेस तस्वीर साझा की है। फोटो में जैकलीन एक कैप से अपनी बॉडी को छिपा रही हैं। अपनी इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर कैप्शन में जैकलीन ने लिखा- बहुत बहुत दूर। जैकलीन की ये फोटो देखकर जहां उनके फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं वहीं ट्रोलर्स मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- देखा अपनी लापरवाही का नतीजा.. हो गए ना कपड़े चोरी। तो दूसरे यूजर ने लिखा- कपड़े कहां गए। एक ने तो ये तक लिख दिया- बहन कपड़े के पैसे मेरे से ले लेना।

जैकलीन की फोटो पर लगातार जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। उनकी इस बोल्ड तस्वीर से इंटरनेट पर खलबली मच गई है। इससे पहले जैकलीन ने अपने मेकअप रूम से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। बता दें कि फिल्म भूत पुलिस में जैकलीन फर्नांडिस के अलावा सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। सैफ के साथ करीना कपूर खान और तैमूर अली खान भी धर्मशाला में इंजॉए कर रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर का साथ देने मलाइका अरोड़ा भी कुछ दिनों पहले उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंची थीं। सभी की एक साथ तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। करीना इस वक्त अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी इंजॉए कर रही हैं और खूब बढ़िया टाइम स्पेंड कर रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन