बॉलीवुड

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के हाथ लगी साउथ के बड़े अभिनेता की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी अब साउथ सिनेमा का रुख कर रही हैं। खबर है कि उन्होंने अभिनेता पवन कल्याण के साथ एक फिल्म साइन की है.....
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 10:38 AM IST
Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस Jacqueline Fernandez भी अब साउथ सिनेमा का रुख कर रही हैं। खबर है कि उन्होंने अभिनेता पवन कल्याण Pawan Kalyan के साथ एक फिल्म साइन की है। अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है, लेकिन इसको अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' के निर्देशक क्रिश निर्देशित करेंगे। यह एक पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी, जिसमें पवन कल्याण, रोबिन हुड जैसे किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी वर्ष 1870 के समय पर सेट होगी और कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

निर्देशन के गुर सीख रही हैं
इस फिल्म के साथ ही जैकलीन फर्नांडिस निर्देशन के गुर भी सीख रही हैं। वे लॉकडाउन से पहले इस फिल्म के निर्देशक और पवन कल्याण से कई बार मिली थीं। जैकलीन ने इस प्रोजेक्ट को 40 दिन का समय दिया है और इसकी शूटिंग लॉकडाउन के बाद शुरू करेंगी।

खबर है कि इस फिल्म की ज्यादार शूटिंग हैदराबाद में होगी और इसमें स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा होगा। 1870 के दौर को दिखाने के लिए फिल्म में डिजानर कपड़े और ज्वेलरी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता पवन ने इसकी शूटिंग फरवरी में ही शुरू कर दी थी।

Published on: