बॉलीवुड

OMG! ED के पंजे में अब Jacqueline, इस Photo ने बढ़ा दी मुसीबत

दिलकश अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही सवालों के घेरे में आने वाली हैं। दरअसल जैकलीन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो एक शख्स के साथ काफी क्लोज लग रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2021, 1:19 PM IST
jacqueline_viral_image.jpg
JACQUELINE VIRAL IMAGE

दिलकश अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही सवालों के घेरे में आने वाली हैं। दरअसल जैकलीन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो एक शख्स के साथ काफी क्लोज लग रही हैं। हालांकि इस तस्वीर में सवाल उनकी क्लोजनेस का नहीं बल्कि सवाल उस शख्स को लेकर है जिसके साथ वो क्लोज हैं।

दरअसल यह कोई आम शख्स नहीं है। इस शख्स का नाम है सुकेश चंद्रशेखर। सुकेश पर ठगी का आरोप है और यह ठगी कोई मामूली ठगी नहीं बल्कि पूरे 200 करोड़ की है। यह मामला अदालत में चल रहा है।


बता दें कि इस मामले में शुरुआत से ही जैकलीन का नाम सामने आ रहा था। जांच एजेंसी ईडी ने कई बार एक्ट्रेस से पूछताछ भी की थी, लेकिन हर बार जैकलिन ने सुकेश को पहचानने से साफ इंकार कर दिया था। अब इस तस्वीर से जैकलीन एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं।

यह तस्वीर खुद जांच एजेंसी के हाथ लगी है। तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं कि जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर शीशे के सामने रोमांटिक पोज में सेल्फी ले रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर चेन्नई के एक फाइव स्टार होटल की है। यह तो तय है कि इस तस्वीर के सामने आने के बाद महाठगी के इस मामले में जैकलीन की भूमिका पर तो सवाल उठेंगे।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुकेश पर रैनबैक्सी के प्रमोटर को जेल से बाहर लाने के लिए उनकी पत्नी से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा था। इस मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही से एजेंसी ने पूछताछ की थी।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा