बॉलीवुड

Jamia Millia के तीन पूर्व छात्रों को मिला Oscar Awards के लिए इन्विटेशन, मेंबर बन करेंगे वोट

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के 3 पूर्व छात्रों को ऑस्कर के लिए आमंत्रित (Oscar invitation) किया गया है। दरअसल एकेडमी की तरफ से 68 देशों से फिल्म इंडस्ट्री के 800 लोगों को मेंबरशिप के लिए आमंत्रित किया गया है।

2 min read
Jul 06, 2020
Jamia Millia Islamia alumni invitation to oscar awards jury member

नई दिल्ली | जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के 3 पूर्व छात्रों को ऑस्कर के लिए आमंत्रित (Oscar invitation) किया गया है। एएमपीएएस में कई इंडियन पर्सनालिटीज को इन्विटेशन मिला है (Jamia Millia Islamia alumni invitation)। जिसमें तीन जामिया के हैं। उसके अलावा कास्टिंग निर्देशक नंदिनी श्रीकेंत, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता निशिता जैन और अमित मधेशिया, विजुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजर विशाल आनंद जैसे लोग इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। दरअसल एकेडमी की तरफ से 68 देशों से फिल्म इंडस्ट्री के 800 लोगों को मेंबरशिप के लिए आमंत्रित किया गया है। इस एकेडमी द्वारा हर साल ऑस्कर समारोह करवाया जाता है।

जामिया के जिन तीन पूर्व छात्रों को इन्विटेशन मिला है उसमें निष्ठा जैन (Nishtha Jain), शेरले अब्राहम (Shirley Abraham) और अमित महादेसिया (Amit Mahadesiya) का नाम सामने आया है। एकेडमी का सदस्य बनने के बाद जामिया के इन छात्रों को 25 अप्रैल 2021 को होने वाले 93वें एकेडमी अवार्ड्स (93 Academy Awards) में वोट करने का अधिकार मिलेगा (Jamila Millia Islamia alumni to be jury members in oscar)।

एकेडमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन ने कहा है कि एकेडमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में इन प्रतिष्ठित साथियों को आमंत्रित करके प्रसन्नता हो रही है। हमने हमेशा असाधारण प्रतिभाओं को अपनाया है जो हमारे वैश्विक फिल्म समुदाय की समृद्ध विविधता को दर्शाता है।

बता दें कि आमंत्रित किए सदस्यों में निष्ठा जैन ने मास कॉम्यूनिकेशन करने के बाद FTII पुणे से फिल्म डायरेक्शन (FTII Pune) का कोर्स किया। उसके बाद फिल्मोग्राफी शुरू की और कई सारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड जीते। वहीं 2019 में 842 नए सदस्यों को इनवाइट किया गया था जिसमें भारत की तरफ से डायरेक्टर जोया अख्तर, अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और सीनियर एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) का नाम शामिल था।

पिछले साल आलिया और रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय (Gullyboy in Oscar awards) भी ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंची थी। लेकिन सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म में ये कोई जगह नहीं बना पाई थी।

Published on:
06 Jul 2020 01:20 pm
Also Read
View All