19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार है’, अकेलेपन की खबरों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मम्मी पूछ रही है, क्या हुआ बेटा?

Salman Khan On Lonely Post: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अकेलेपन को लेकर एक पोस्ट साझा किया था जिसके बाद कई लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की अटकलें लगा दी थीँ। हालांकि अब एक्टर ने एक और पोस्ट करते सब साफ कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Salman Khan On Lonely Post

Salman Khan On Lonely Post (सोर्स- @beingsalmankhan )

Salman Khan On Lonely Post: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक ऐसा क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया।

शर्टलेस तस्वीर और उसके साथ लिखा गया अकेलेपन पर मैसेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे अभिनेता की निजी जिंदगी और बढ़ती उम्र से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। लेकिन अब खुद सलमान खान ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

सलमान खान ने पोस्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी (Salman Khan On Lonely Post)

दरअसल, सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए ‘अकेला’ और ‘तन्हा’ होने के फर्क को समझाने की कोशिश की थी। उनके शब्दों ने फैंस को भावुक कर दिया। किसी ने अभिनेता की मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई तो किसी ने उनके अकेले जीवन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

सलमान खान ने किया साफ

हालांकि अब सलमान खान ने साफ कर दिया है कि वह अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे। अभिनेता ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके पास परिवार, दोस्त, फैंस और करोड़ों लोगों का प्यार मौजूद है, ऐसे में वह खुद को अकेला कैसे महसूस कर सकते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इतना प्यार मिलने के बाद भी वह खुद को तन्हा समझें तो यह सबसे बड़ी नाशुक्री होगी।

मां सलमा खान तक हो गईं परेशान

सलमान ने यह भी बताया कि उनकी पिछली पोस्ट देखकर उनकी मां सलमा खान तक परेशान हो गई थीं। अभिनेता ने लिखा कि उनकी मां ने तुरंत पूछा, 'क्या हुआ बेटा?' इसके बाद सलमान ने फैंस से कहा कि ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है और कभी-कभी हर इंसान को अपने लिए थोड़ा वक्त चाहिए होता है।

अभिनेता के मुताबिक, लगातार लोगों के बीच रहने और काम में व्यस्त रहने के बाद इंसान खुद के साथ समय बिताना चाहता है। उन्होंने कहा कि कभी-कभार वह भी ‘मी टाइम’ पसंद करते हैं और उसी भावना को उन्होंने अपने पोस्ट में जाहिर किया था।

फैंस ने राहत की सांस ली

सलमान खान की इस सफाई के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता के समर्थन में उतर आए और उनके पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया। कई यूजर्स ने लिखा कि सलमान हमेशा अपने अलग अंदाज से जिंदगी की बातें समझाते हैं। वहीं कुछ फैंस ने उन्हें मजबूत और पॉजिटिव इंसान बताया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्मों के साथ-साथ अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अभिनेता अक्सर जिंदगी, रिश्तों और भावनाओं को लेकर अपने विचार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।