
Salman Khan Lonely Post (सोर्स-@beingsalmankhan )
Salman Khan Lonely Post: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। वैसे तो सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों, फिटनेस और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनकी एक ऐसी पोस्ट की हो रही है जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
हाल ही में सलमान खान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में वो बेहद फिट और दमदार अंदाज में नजर आए। 60 साल की उम्र में भी उनके सिक्स पैक एब्स देखकर फैंस हैरान रह गए। पसीने से भीगी बॉडी और वर्कआउट के बाद का उनका लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। लेकिन इस फोटो से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन ने खींच लिया।
सलमान ने अपनी पोस्ट में जिंदगी, अकेलेपन और तन्हाई को लेकर कुछ ऐसी बातें लिखीं, जिसे पढ़कर फैंस अलग-अलग मतलब निकालने लगे। उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि इंसान कभी अपनी मर्जी से अकेला रहता है और कभी हालात उसे तन्हा बना देते हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या सलमान खान इन दिनों किसी भावनात्मक दौर से गुजर रहे हैं?
फैंस को उनकी ये पोस्ट काफी भावुक लगी। कुछ लोगों ने कमेंट कर पूछा कि क्या भाईजान सच में अकेलापन महसूस कर रहे हैं, जबकि कई फैंस उनकी फिटनेस और डेडिकेशन की तारीफ करते नजर आए। कई यूजर्स ने लिखा कि जिस उम्र में लोग खुद को फिट रखने में संघर्ष करते हैं, उस उम्र में सलमान की बॉडी आज भी युवाओं को टक्कर दे रही है।
सलमान खान का नाम हमेशा से बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों में शामिल रहा है। प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक, उनके हर कदम पर लोगों की नजर रहती है। खासतौर पर उनकी शादी और रिलेशनशिप को लेकर सालों से चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में जब उन्होंने अकेलेपन और तन्हाई जैसी बातें लिखीं तो लोगों ने इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़ना शुरू कर दिया।
हालांकि, सलमान ने सीधे तौर पर किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनकी पोस्ट ने यह जरूर दिखा दिया कि जिंदगी में स्टारडम और शोहरत के बावजूद इंसान भावनाओं से दूर नहीं हो सकता। यही वजह है कि उनकी यह पोस्ट लाखों लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।
फिल्मी करियर की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। खबरों के मुताबिक फिल्म की कहानी और रिलीज प्लान में कुछ बदलाव किए गए हैं। फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
इसके अलावा सलमान साउथ फिल्मों के मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के प्रोजेक्ट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनके अपोजिट नयनतारा नजर आ सकती हैं।
Published on:
18 May 2026 07:12 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
