17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन ने वीडियो में दिखाया ईरान का 18वीं सदी का भगवान विष्णु का मंदिर, यूजर्स कर रहे हैं चर्चा

Amitabh Bachchan Shares Video Of vishnu temple in Iran: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ईरान में स्थित एक दुर्लभ विष्णु मंदिर का वीडियो साझा किया, जो देखते ही चर्चा का विषय बन गया।

2 min read
Google source verification
अमिताभ बच्चन ने दिखाया Iran का दुर्लभ Vishnu मंदिर, VIDEO शेयर करते ही आई चर्चा में

अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स: IMDb)

Amitabh Bachchan Shares Video Of vishnu temple in Iran: बॉलीवुड के बिग-बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी मजेदार जानकारियां शेयर करते हैं, जो लोगों को इतिहास और संस्कृति से जोड़ती हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईरान के बंदर अब्बास शहर में स्थित एक पुराने हिंदू विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

भारतीय हिंदू व्यापारियों के लिए बनाया गया था ये मंदिर

इस वीडियो में दिखाई देने वाला ये मंदिर 19वीं सदी का बताया जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा कि इस मंदिर का निर्माण साल 1892 में कजर युग के दौरान किया गया था। ये मंदिर उस समय बंदर अब्बास में काम करने वाले भारतीय हिंदू व्यापारियों के लिए बनाया गया था। उन्होंने ये भी बताया कि वीडियो में सुनाई देने वाला गाना फारसी भाषा में है।

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को लेकर चर्चा करने लगे। कई यूजर्स ने इसे भारत और ईरान के पुराने सांस्कृतिक संबंधों की खूबसूरत मिसाल बताया। फैंस ने बिग बी की तारीफ करते हुए कहा कि वो केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि इतिहास और विरासत से जुड़ी अहम बातें भी लोगों तक पहुंचाते हैं। खबरों के मुताबिक, बंदर अब्बास का ये विष्णु मंदिर भारतीय समुदाय द्वारा बनवाया गया था, जो उस दौर में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े व्यापारिक कामों के लिए वहां रहते थे। ये मंदिर आज भी उस समय के सांस्कृतिक संबंधों की याद दिलाता है।

अपनी नींद और काम का शेड्यूल

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी नींद और काम के शेड्यूल को लेकर भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी और उन्होंने बताया कि लगातार काम की वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती, लेकिन देर रात क्लासिकल म्यूजिक सुनना उन्हें मानसिक शांति देता है। बिग बी ने खासतौर पर स्लाइड गिटार और सितार की धुनों का जिक्र करते हुए कहा कि ये उनकी आत्मा को सुकून पहुंचाता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसमें वो अश्वत्थामा का किरदार दोबारा निभाएंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'सेक्शन 84' भी है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।