बॉलीवुड

जान्हवी कपूर ने करवाया ग्लमैरस फोटोशूट, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

फिल्मों के अलावा जान्हवी अपने बोल्ड लुक के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब जान्हवी कपूर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। तस्वीरों में उनका एक बार फिर हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2021, 2:19 PM IST
janhvi_kapoor.jpg
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ध़ड़क से की थी। पहली ही फिल्म से ही जान्हवी ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद से ही वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपने बोल्ड लुक के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब जान्हवी कपूर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। तस्वीरों में उनका एक बार फिर हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।

दरअसल, हाल ही में जान्हवी कपूर Hello मैगज़ीन की कवर स्टार के लिए फोटोशूट करवाया है। जान्हवी ने अपने इस शानदार फोटोशूट की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। जान्हवी ने यह फोटोशूट मैगज़ीन के नवंबर अंक के लिए कराया है।

हलो मैग्जीन ने भी जान्हवी की कई तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैैंडल से शेयर किया है। मैग्जीन ने एक्ट्रेस की तारीफ में उन्हें जान्हवी ने यह फोटोशूट मैगज़ीन के नवंबर अंक के लिए कराया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी ने हरे रंग की ब्लाउज के साथ झालरदार लांग स्कर्ट भी पहन रखी है। उनके स्टाइल को काफी पसंंद किया जा रहा है। वहीं, उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

जान्हवी की इन तस्वीरों पर कई लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस इन पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में जान्हवी से पूछा गया कि अगर वह एक्टिंग के करियर में नहीं होतीं तो क्या करतीं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह पोएट तो बिल्कुल नहीं होतीं। बता दें कि जान्हवी ने इससे पहले भी साल २०१९ में हलो मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया था।

Published on: