बॉलीवुड

जान्हवी कपूर ने कियारा आडवाणी को दिखाया बाहर का रास्ता, हासिल की ये बड़ी फिल्म

जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) नें फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री में की थी। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)अब वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
2 min read
janhvi.jpg
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड की नयी उभरती हुई अभिनेत्री जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) की झोली में आने वाला नया साल भी फिल्मों से भरा हुआ है। ऐसे में अभिनेत्री को एक और सफलता हाथ लगी है। अब उन्हे शशांक खैतान की अगली फिल्म ‘मिस्टर लेले’ में भी खास जगह मिली है जिसमें जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) अब वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में इससे पहले कियारा आडवाणी को रखे जाने की बात हो रही थी। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट पहले 'गुड न्यूज' एक्ट्रेस कियारा आडवाणी करने वाली थीं। लेकिन उनके पास मिली और भी कई फिल्मों की तारीखों की वजह से अभिनेत्री को इन प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा। इस तरह से अब यह प्रोजेक्ट जान्हवी के पास आ गया है। बता दें कि वरुण और कियारा को एक साथ 'कलंक' के एक गाने में देखा गया था, जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था।
जान्हवी कपूर नें फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री में की थी। जिसके रिलीज के बाद से ही प्रशंसको ने उनके काम को काफी सराहा था अब फैन्स उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री जल्द ही 'रूही अफ्जा', 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल, 'दोस्ताना 2' और कई सितारों से सजी 'तख्त' के साथ सभी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में भी नजर आएंगी। ऐसे में अभिनेत्री के खाते में एक और फिल्म आना निर्माताओं के बीच उनकी बढ़ती मांग को दर्शाता है। आपको बता दें कि 'मिस्टर लेले' शशांक खैतान की फिल्म है, जिसमें वरुण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, जान्हवी शशांक के साथ अपनी पहली फिल्म 'धड़क' में काम कर चुकी हैं।
इस फिल्म के साथ पहली बार जान्हवी और वरुण की जोड़ी पर्दा साझा करती नजर आने वाली है। इसके अलावा, वरुण अपनी आगामी डांस ड्रामा फिल्म, 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' के रिलीज के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी हैं।

Updated on:
30 Dec 2019 12:49 pm
Published on:
30 Dec 2019 11:48 am