
जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल फिल्म 'धड़क' (Dhadak) से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद जाह्नवी लगातार लाइम लाइट में हैं। हाल में एक्ट्रेस मुंबई में एक रोस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं जहां उन्हें कुछ बच्चों ने घेर लिया।
सोशल मीडिया में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह गरीब बच्चों से घिरी हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान पहले तो वह हैरान हो गईं और जब बच्चों ने जाह्नवी का हाथ पकड़ा तो फिर जाह्नवी भी खुशी-खुशी उनसे हाथ मिलाने लगी। जाह्नवी के इस बिहेवियर से सभी बच्चे काफी खुश हो गए।
दरअसल जाह्नवी मुंबई के बसतींन कैफे पहुंची थी। यहा पहुंचते ही उन्हें गरीब बच्चों ने घेर लिया। यहां एक्ट्रेस बच्चों से मिली और सभी के साथ हाथ मिलाया। इस दौरान कैफ के बाहर भीड़ देख कैफे के शेफ ने जाह्रवी को बाहर छोड़ा। फिर जाह्नवी वहां मौजूद बच्चों से मिली और कार में बैठकर चली गईं। बताते चलें कि इन दिनों जाह्नवी 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।