बॉलीवुड

क्या जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग कर ली छुपके सगाई! दिखाई अपनी अंगूठी

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Engagement: एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर के फैंस खुश होने वाले हैं। लगता है एक्ट्रेस जल्द बॉयफ्रेंड संग शादी कर लेंगी।

2 min read
Aug 26, 2024
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने कर ली सगाई

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तो कई बार वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जाह्नवी कपूर को लेकर खबर है कि उन्होंने सगाई कर ली है। जाह्नवी कपूर अपनी अंगूठी को फ्लॉन्ट करती नजर आई है। ऐसे में हर जगह यही चल रहा है कि जाह्नवी ने अपने फैंस को बिना बताए सगाई कर ली है और जल्द शादी करने वाली है।

जाह्नवी कपूर की हो गई सगाई? (Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Engagement)

बोनी कपूर की लाडली बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और बिजनेसमैन और पोलो प्लेयर शिखर पहाड़िया पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में काफी बार जाह्नवी कूपर से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे गए, पर कभी उन्होंने खुलकर बात नहीं की। ऐसे में हाल ही में जाह्नवी कपूर का कैजुअल लुक में एक वीडियो सामने आया है। इसमें हर किसी की नजर उनती चमचमाती हीरे की अंगूठी पर ठहर गई। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने सगाई कर ली है और वहीं रिंग एक्ट्रेस फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

अब जाह्नवी कपूर की सगाई हुई है या नहीं ऐसा अभी कंफर्म नहीं हुआ है। ये सब सोशल मीडिया के यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने सबसे छोरी छुपे शादी कर ली है। बता दें, इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म देवरा 2 की शूटिंग में बिजी है। वह साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इसी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का गाना 'धीरे-धीरे' रिलीज हुआ था। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म 27 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर