
Dhurandhar Actor Rakesh Bedi Discrimination Incident (सोर्स- एक्स)
Dhurandhar Actor Rakesh Bedi Discrimination Incident: बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के उस चेहरे से भी पर्दा उठाया है, जिसके बारे में अक्सर कम ही बात होती है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने उन्हें लंबे समय तक सोचने पर मजबूर कर दिया था।
राकेश बेदी ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें शूटिंग के दौरान पैसों की बेहद जरूरत थी। उन्होंने फिल्म के निर्माता से अपनी बकाया किस्त देने की बात कही, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि फिलहाल पैसे उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि उसी समय निर्माता के पास नकदी मौजूद थी, जो एक बड़े स्टार यानी फिल्म के हीरो के भुगतान के लिए सुरक्षित रखी गई थी। इस घटना ने उन्हें इंडस्ट्री की प्राथमिकताओं और व्यवस्था को करीब से समझने का मौका दिया।
राकेश ने कहा, 'मुझे याद है एक बार मैं शूटिंग कर रहा था और मुझे पैसे ही बहुत जरूरत थी। उस फिल्म में हीरो था एक बड़ा, मैं नाम नहीं लूंगा। प्रोड्यूसर सेट पर आया तो उसके हाथ में पैसों का पैकेट था। मैं देख सकता था कि उसमें पैसा है। तो मैंने कहा सर मेरी फीस पेंडिंग है, मुझे पैसे चाहिए। उसने कहा यार अभी तो मेरे पास पैसे नहीं हैं। तो मेरे मुंह से निकल गया कि पैसे तो आपके पास हैं। उसने मुझसे कहा कि यार ये हीरो को देने हैं। तब मुझे पता चला कि इंडस्ट्री में किस तरह से काम होता है। पूरी अहमियत हीरो को ही दी जाती है और सेट पर कुछ इसी तरीके से काम होता है।'
राकेश बेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए यह भी कहा कि किसी भी कलाकार या तकनीशियन को छोटा समझना या उनके साथ असम्मानजनक व्यवहार करना बिल्कुल ठीक नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वे आज भी अपने काम से जुड़े सहयोगियों के साथ बराबरी का व्यवहार करना पसंद करते हैं और कभी भी किसी को अपने निजी काम के लिए मजबूर नहीं करते। उनका मानना है कि सम्मान हर इंसान का अधिकार है और इंडस्ट्री में यह संस्कृति मजबूत होनी चाहिए।
अपने लंबे करियर के दौरान राकेश बेदी ने कई लोकप्रिय फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय के कारण उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हालिया फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में उनके निभाए गए किरदार को भी दर्शकों ने खूब सराहा है, जिससे एक बार फिर साबित हुआ कि अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी किसी भी फिल्म को खास बना सकती है।
Published on:
20 Apr 2026 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
