8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर की 1% कमाई के लिए इतनी मेहनत?’ वरुण धवन पर तनमय भट्ट का तंज, एक्टर के जवाब ने जीता दिल

Varun Dhawan Tanmay Bhat: हाल ही में, वरुण धवन तन्मय के YouTube चैनल पर एक एक फनी वीडियो चिट-चैट के लिए आए, जिसमें रोहन जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान भी शामिल थे। कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने वरुण धवन का उड़ाया मजाक, तो एक्टर ने भी अपने जवाब से फैंस का दिल जीत लिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 08, 2026

Varun Dhawan Tanmay Bhat

'धुरंधर' को लेकर तनमय भट्ट ने उड़ाया वरुण धवन का मजाक। (फोटो सोर्स: IMDb)

Varun Dhawan Tanmay Bhat: कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने एक्टर वरुण धवन के हालिया बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड पर मजाक-मजाक में तंज कसा, जब वो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बारे में बात कर रहे थे। और एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

तन्मय भट्ट ने वरुण धवन की खिंचाई की

हाल ही में, वरुण धवन तन्मय भट्ट के YouTube चैनल पर एक मजेदार वीडियो के लिए आए, जिसने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इस एपिसोड में वरुण धवन के साथ साथी कॉमेडियन रोहन जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान भी शामिल थे। वीडियो में बातचीत के दौरान ही तन्मय ने वरुण के बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड पर हंसते हुए तंज कसा। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की ब्लॉकबस्टर सफलता से तुलना करते हुए कॉमेडियन ने एक्टर की खिंचाई की। तन्मय ने मजाक में कहा, "आप फिल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' को प्रमोट करने में जितनी मेहनत कर रहे हैं, वो तारीफ के काबिल है, क्योंकि 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस नंबरों का 1% पाने के लिए इतनी मेहनत करने के लिए भी एक तरह के ऑप्टिमिज्म (सकारात्मक सोच) की जरूरत होती है।"

वरुण धवन का मजेदार जवाब

इस पर वरुण हंसे और बोले, "मुझे लगता है कि 'धुरंधर' के बाद हम इस दबाव के साथ जी रहे हैं कि भाई हमें भी कुछ न कुछ करना है।"

वरुण का हालिया प्रोजेक्ट

वरुण को हाल ही में 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया, जो इसी 5 जून को रिलीज हुई थी। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, इस फिल्म में राकेश बेदी, जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, मौनी रॉय और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हालांकि, वरुण धवन की यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने भारत में पहले दिन सिर्फ 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो वरुण धवन के करियर की सबसे कमजोर ओपनिंग्स में से एक मानी जा रही है। यह आंकड़ा उनकी पिछली सोलो फिल्मों 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जिसने 10 करोड़ रुपये और 'बेबी जॉन' जिसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए थे की ओपनिंग से भी कम है। दरअसल, 'अक्टूबर' और 'मैं तेरा हीरो' को छोड़ दें तो वरुण की किसी भी फिल्म ने इतनी कम शुरुआत नहीं की थी।

धुरंधर फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को और 'धुरंधर 2' इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धुरंधर पार्ट 1' और 'धुरंधर: द रिवेंज' दोनों का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। Sacnilk के अनुसार, पहली फिल्म ने दुनिया भर में 1307 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि दूसरी 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर में 1,812 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। यह आमिर खान की 'दंगल' के बाद अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की अहम भूमिकाओं वाली धुरंधर फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर वर्ल्ड वाइड 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग