
Archana Puran Singh On Kapil Sharma Show (सोर्स- एक्स)
Archana Puran Singh On Kapil Sharma Show: टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अर्चना पूरन सिंह इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर वाली अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में खुलासा किया कि लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' ने उन्हें नई पहचान जरूर दी, लेकिन इसके कारण फिल्मों में काम करने के मौके काफी कम हो गए।
अर्चना पूरन सिंह साल 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ‘द कपिल शर्मा शो’ से जुड़ी थीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि शो की व्यस्त शूटिंग शेड्यूल की वजह से वह कई फिल्मों के ऑफर स्वीकार नहीं कर सकीं।
उन्होंने बताया कि एक फिल्म के लिए उन्हें 25 दिनों के लिए स्कॉटलैंड में शूटिंग करनी थी, लेकिन शो की जिम्मेदारियों के कारण वह यह मौका नहीं ले पाईं। लगातार ऐसे कई ऑफर ठुकराने पड़े, जिसके बाद धीरे-धीरे फिल्ममेकर्स ने उन्हें अप्रोच करना ही कम कर दिया।
अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए फॉर्मेट ने अर्चना पूरन सिंह के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल दिए हैं। पहले जहां सालभर शो की शूटिंग चलती रहती थी, वहीं अब ये सीजन आधारित हो गया है। इससे उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए समय मिलना शुरू हो गया है।
अर्चना को उम्मीद है कि आने वाले समय में वह फिर से फिल्मों में सक्रिय नजर आएंगी और दर्शकों को उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा।
हाल ही में अर्चना पूरन सिंह फिल्म 'टोस्टर' में नजर आईं, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा भी दिखाई दिए। खास बात यह है कि इस फिल्म में काम करने का मौका उन्हें पिछली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के जरिए मिला था।
अर्चना का मानना है कि ‘टोस्टर’ उनके करियर के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है और इसके बाद उन्हें और बेहतर रोल मिलने की संभावना बढ़ेगी।
चार दशकों के लंबे अनुभव के बावजूद अर्चना पूरन सिंह आज भी खुद को टाइपकास्ट होने का शिकार मानती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग आज भी उन्हें सिर्फ हंसने वाली कलाकार के रूप में देखते हैं, जबकि वह इससे कहीं ज्यादा करने की क्षमता रखती हैं।
उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि कई बार उन्हें लगता है कि लोग उनकी एक्टिंग क्षमता को गंभीरता से नहीं लेते। यही वजह है कि उन्हें लंबे समय से मजबूत और अलग तरह के किरदारों के ऑफर नहीं मिल रहे हैं।
Updated on:
20 Apr 2026 01:47 pm
Published on:
20 Apr 2026 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
