बॉलीवुड

जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर खूबसूरती और हॉटनेस में देती हैं उन्हें मात, देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है।
2 min read
Jul 13, 2021
khushi_kapoor.jpg
Khushi Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की खूबसूरती की चर्चा अब भी होती है। उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी अपनी खूबसूरती और हॉटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

उनकी बड़ी बेटी जान्हवी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में लगी हुई हैं। उन्होंने 'धड़क' मूवी से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह लगातार एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। हालांकि, अभी तक उनकी छोटी बहन खुशी ने फिल्मों कदम नहीं रखा है। लेकिन वह आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि खुशी कपूर जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। लेकिन फिल्मों में कदम रखने से पहले ही वह काफी पॉपुलर हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है उनका ट्रांसफॉरमेशन।

दरअसल, पहले खुशी कपूर काफी अलग दिखती हैं। अगर आप उनकी पहले की तस्वीरों को देखेंगे तो उनके बदलावों को देखकर हैरान हो जाएंगे। पहले खुशी के दांतों पर ब्रेसेस लगे हुए थे और उनका लुक काफी सिंपल रहता था।

लेकिन अब खुशी अपने ग्लैमर से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। उनका फैशन सेंस हमेशा लोगों को आकर्षित करता है।

खुशी कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं, जिनपर हजारों लाइक्स आते हैं। फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं।

इन दिनों खुशी कपूर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई अपनी फैमिली के पास लौट आई थीं। उनका अपनी बहन जान्हवी के साथ बहुत ही गहरा रिश्ता है। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हैं।

Published on:
13 Jul 2021 06:58 pm