बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार कि राखी किसी के लिए खास हो न हो पर बोनी कपूर के बच्चों लिए बेहद खास है।
भाई-बहन का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। ये एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें खट्टी-मीठी नोकझोक भी होती है तो मिशरी सी मीठी बातें भी। इस साल राखी 26 अगस्त हो है। ऐसे में अभी से भाई अपनी बहनों को लिए तोहफे खरीद रहे हैं तो बहने उनके लिए राखियां। बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार कि राखी किसी के लिए खास हो न हो पर बोनी कपूर के लिए बेहद खास है। क्या आप जानते हैं 21 साल में पहली बार जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर को राखी बांधेगी।
जी हां, जाह्नवी पहली बार अपने भाई को राखी बांधेगी। जाह्नवी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद से बोनी के बच्चों के रिश्तों में काफी बदलाव आए हैं।
बताया जाता है कि जाह्नवी और अर्जुन कपूर में मनमुटाव के चलते दोनों ने ये त्योहार कभी साथ में नहीं मनाया। लेकिन बीते दिनों में जिस तरह अर्जुन ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर जाह्नवी और खुशी को अपनाया है वह काबिले तारीफ है।
श्रीदेवी के निधन के दिन से लेकर अब तक अर्जुन हर मौके पर जाह्नवी के साथ खड़े रहे। कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने भाई का फर्ज बखूबी निभाया है । उन्होंने जाह्नवी के साथ अपने पिता बोनी कपूर को भी संभाला। पिछले दिनों आईफा अवॉर्ड 2018 में श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।
ये अवॉर्ड बोनी कपूर ने रिसीव किया और श्रीदेवी के बारे में बोलते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। पिता को रोता देख अर्जुन कपूर की आंखों में आंसू आ गए। खैर अब तो राखी के दिन का इंतजार है जब ये खास पल कैमरे में कैप्चर होगा और एक नए रिश्ते का आगाज होगा।