बॉलीवुड

जाह्नवी की चमकी किस्मत! हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, अब वरुण संग करेंगी रोमांस

जाह्नवी कपूर ( janhvi kapoor ) वरुण धवन ( varun dhawan ) के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

2 min read
Dec 30, 2019
जाह्नवी की चमकी किस्मत! हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, अब वरुण संग करेंगी रोमांस

बॅालीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ( janhvi kapoor ) ने पिछले साल 'धड़क' ( dhadak ) से अपने कॅरियर की शुरुआत की।फिल्म में अपनी शानदार पॅर्फार्मेंस के बाद अब एक्ट्रेस के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लग गए हैं। गुंजन सक्सेना ( Gunjan Saxena ) की बायोपिक की शूटिंग खत्म कर चुकी जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'मिस्टर लेले' ( mr lele ) में वरुण धवन ( Varun Dhawan ) के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

जाह्नवी ने कियारा को किया रिप्लेस

इन दिनों एक्ट्रेस दोस्ताना के सीक्वल पर कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं और इसी बीच उन्हें मिस्टर लेले में वरुण धवन के साथ रोल ऑफर किया गया है। इस फिल्म के लिए पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को लीड रोल ऑफर किया गया था। डेट इश्यूज के चलते कियारा इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं और अब यही किरदार जाह्नवी को ऑफर किया गया है।

जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो गुंजन सक्सेना में वह एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म के कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं और जाह्नवी इस रोल में जच रही हैं।

Published on:
30 Dec 2019 02:29 pm
Also Read
View All