
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ( javed akhtar ) को इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए पहचाना जाता है। वे किसी मुद्दे पर मुखर होकर राय रखते हैं। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। दिन-प्रतिदिन कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों का मानना है कि इस वायरस को देश में फैलाने के जिम्मेवार तब्लीगी जमात ( tablighi jamaat ) के लोग हैं। हर कोई तब्लीगी जमात की निंदा कर रहा है, लेकिन अब तक जावेद अख्तर ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। हाल ही उन्होंने बृहन मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन 'बीएमसी' को कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए धन्यवाद दिया। लेकिन तब्लीगी जमात के मुद्दे पर कुछ नहीं बोले। उनके चुप रहने अब सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित ( ashoke pandit ) उन पर तंज कसा है। दोनों के बीच ट्विटर पर तकरार भी हुई।
जावेद ने बीएमसी को लेकर ट्ववीट करते हुए लिखा,'मुंबई बीएमसी को सलाम। इन्होंने पूरे देश में सभी राज्यों से सबसे ज्यादा कोरोना का टेस्ट किया है। सबसे अधिक टेस्ट के कारण ही सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों का पता चला जिन्हें इलाज के लिए फौरन भेज दिया गया है। ये कोरोना से लड़ने और उसे हराने के लिए सबसे ज्यादा असरदार है। धन्यवाद बीएमसी।'
अशोक पंडित ने जावेद के ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखा, 'बीएमसी द्वारा किए गए कार्य की सराहना करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। लेकिन तब्लीगी जमात का क्या, मैं इंतजार कर रहा हूं कि आप उसकी निंदा कब करेंगे। मैं जानता हूं कि आपने मुरादाबाद के विजुअल्स देखें होंगे। आपने इस तरह से इस हमले क्यों चुप्पी साध रखी है। मैं आपके स्वभाव को जानता हूं। पर इस बात से मैं हरान हूं कि आपने अब तक तब्लीगी जमात को सरेआम लताड़ क्यों नहीं लगाई। मैंने गलत चीजों पर आवाज उठाना आप से ही सीखा है। इन आतंकवादियों पर आपकी खामोशी थोड़ी बहुत खल गई।'
गौरतलब है अशोक पंडित उस घटना का जिक्र कर रहे हैं जो बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कुछ लोगों ने डॉक्टर्स पर हमला बोल दिया था। ये डॉक्टर्स उस इलाके में कोरोना की जांच के लिए गए थे। इतना ही एक डॉक्टर इस हादसे में बुरी तरह जख्मी भी हो गया।