बॉलीवुड

जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में रेखा दिखीं बलां की खूबसूरत, शाहरुख से लेकर अंबानी परिवार पहुंचा.. देखें तस्वीरें

जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स रेखा ने अपनी खूबसूरती से बटोरी लाइमलाइट शाहरुख से लेकर दीपिका ने बढ़ाई शान
2 min read
Jan 18, 2020
deeaditchnnjave.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड के फेमस गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया। उनके इस जन्मदिन पर बॉलीवुड से कई सेलेब्स पहुंचे साथ ही अंबानी परिवार भी दिखाई दिया। दरअसल, इस बार जावेद अख्तर के बर्थडे की दो पार्टियां रखी गईं। पहली 16 जनवरी को हुई थी जिसमें सभी रेट्रो लुक में पहुंचे थे इस बार सभी अपने-अपने अंदाज़ में नज़र आए।

ये पार्टी मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में रखी गई थी। इस आयोजन में दीपिका से लेक शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करने पहुंचे। रेखा भी इस पार्टी में बेहद खूबसूरत नज़र आईं। उन्होंने हमेशा की तरह गोल्डन कलर की साड़ी को कैरी किया हुआ था लेकिन उनकी खूबसूरती से किसी की नज़र नहीं हट रही थी। रेखा ने बालों में गजरा और रेड लिप्सिटक से अपने लुक को परफेक्ट बनाया था।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण व्हाइट कलर की साड़ी में दिखाई दीं। ऋतिक रोशन अपने पापा राकेश रोशन और मां के साथ पहुंचे। वहीं कटरीना कैफ अर्जुन कपूर के साथ नज़र आईं। मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ दिखाई दिए। वहीं बॉलीवु़ड के किंग शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ पहु्ंचे। लाखों दिलों की धड़कन माधुरी दीक्षित हसबैंड श्रीराम नेने के साथ पहुंची थीं। रेड कल के सूट में माधुरी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं।

Published on:
18 Jan 2020 02:44 pm