बॉलीवुड

शबाना आजमी की हालत में हुआ सुधार, जावेद अख्तर ने ट्वीट कर फैंस को कहा ‘धन्यवाद’

शबाना आजमी (Shabana Azmi) की सेहत में सुधार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट कर फैंस को कहा ध्यवाद

2 min read
Jan 23, 2020
शबाना आजमी है बिल्कुल ठीक जावेद अख्तर ने ट्वीट कर फैंस को कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) का बीते शनिवार एक्सीटेंड हो गया था। जिसके बाद से वो आईसीयू में भर्ती थी। अस्पताल में भर्ती शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर (Javed Akhtar) उनकी हालत को लेकर उनके फैंस को टाइम टू टाइम अपडेट करते रहते थे। जावेद अख्तर ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने फैस और परिवालों का धन्यवाद किया, जिन्होंने शबाना आजमी की अच्छी सेहत के लिए कामना की थी। उन्होंने अपने फैंस और परिवार वालों से शबाना की तबीयत को लेकर चिंता नहीं करने की बात कही है।

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शबाना आजमी के लिए आए इतने संदेश और उनकी प्रार्थनाओं के लिए हमारा परिवार उनका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। अब चिंता की कोई बात नहीं हैं। मैं आप सबको यह बताना चाहूंगा कि उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार आ उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें आज आईसीयू से बाहर निकाल कर नार्मल रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

बता दें कि एक्सीटेंड के दौरान शबाना आजमी (Shabana Azmi) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस दौरान उनकी सिर में और रीड़ की हड्डी में चोट लगी थी। एक्सीडेंट के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद शबाना आजमी को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती ट्रान्सफर किया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है।

Published on:
23 Jan 2020 12:13 pm
Also Read
View All