जावेद अख्तर ( javed akhtar ) आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
मशहूर राइटर जावेद अख्तर ( javed akhtar ) आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। राइटर सलीम खान के साथ मिलकर जावेद ने कई बड़ी फिल्मों के लिए डायलॅाग लिखे हैं। स्क्रीन राइटर और लिरिस्ट जावेद आज इंडस्ट्री की मशहूर शख्सियत हैं। लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं था। इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। जब जावेद अख्तर पहली बार मुंबई आए थे तो उन्हें चार दिनों तक भूखा रहना पड़ा था। इस बात का खुलासा खुद उनकी पत्नी शबाना आजमी ने ट्वीट के जरिए किया था।
जावेद अख्तर की स्ट्रगल स्टोरी के बारे में शबाना आजमी ( shabana azmi ) ने एक ट्वीट के जरिए बताया था। ट्वीट में शबाना ने जावेद साहब के बारे में बात करते हुए बताया था कि 19 साल की कम उम्र में वह 27 रुपए लेकर मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। आंखों में बड़े सपने लिए जावेद साहब ने कभी भी जिंदगी में हार नहीं मानी। चार दिनों तक वह बिना खाना खाए रहे थे। हालांकि बॉलीवुड में संघर्ष के बाद उनकी किस्मत जागी और उन्होंने सलीम खान ( salim khan ) के साथ मिलकर 'शोले' ( sholey ) जैसी सुपरहिट फिल्म दी। इस फिल्म के हिट होने पर पहली बार लेखकों को करोड़ों में फीस दी थी।
जावेद की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। शबाना आजमी जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। शबाना से शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी से 17 साल की कम उम्र में शादी की थी। हालांकि की कुछ साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। जावेद और शबाना की पहली मुलाकात एक्ट्रेस के घर पर हुई थी। उस दौरान जावेद, शबाना के पिता कैफी आजमी के घर कविताएं सुनाने जाया करते थे। जावेद,शबाना आजमी के आर्ट वर्क के दीवाने थे। लगातार मुलाकातों के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ, लेकिन बात जब शादी की आई तो एक्ट्रेस के पिता को राजी हो गए पर उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थी। इसकी एक बड़ी वजह थी कि जावेद अख्तर पहले से ही शादीशुदा थे। हालांकि शबाना आजमी जब जावेद अख्तर की जिंदगी में आई तब हनी ईरानी से उनका रिश्ता टूट गया था।
जावेद अख्तर के कॅरियर की बात करें तो उन्होंने 'शोले' फिल्म के अलावा 'खेल', 'डॉन', 'जंजीर', 'मिस्टर इंडिया', 'नमस्ते लंदन' जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। उन्हें फिल्मफेयर, राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म भूषण जैसी बड़ी उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।