बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection: ‘जवान’ के नाम जुड़ा एक और रिकॉर्ड, 6 दिन में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

Jawan Box Office Collection day 6: जवान इस साल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बनी है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2023
जवान फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान।

Jawan Box Office Collection day 6: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कमाई मंगलवार को भी जबरदस्त रही है। फिल्म ने मंगलवार तक, यानी 6 दिन में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल के मुताबिक, 6 दिन में 600 करोड़ तक पहुंचने वाली जवान पहली हिन्दी फिल्म बन गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो 'जवान' ने 6 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 347 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने भारत में पहले दिन 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 53 और शनिवार को 77 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई 33 करोड़ और मंगलवार को साढ़े 28 करोड़ रही है।


जवान को साउथ के जानेमाने डायरेक्टर एटली ने बनाया है। फिल्म में हिन्दी सिनेमा के बड़े सितारे शाहरुख खान लीड रोल में हैं। वहीं साउथ के तीन बड़े स्टार नयनतारा, प्रियामणि और विजय सेतुपति भी फिल्म में अहम रोल कर रहे हैं। उनके अलावा रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण भी फिल्म में नजर आई हैं।

Published on:
13 Sept 2023 06:05 am
Also Read
View All