4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वरा भास्कर जौहर विवाद: मैथिली ठाकुर से लेकर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने दिया बयान, बोले- ये आदर्श लोग नहीं

Swara Bhasker Jauhar dispute: स्वरा भास्कर की जौहर टिप्पणी का विवाद बढ़ता जा रहा है। अब उनके काम को लेकर और उनकी समझ को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज और सिंगर मैथिली ठाकुर ने तंज कसा है।
2 min read
Google source verification
Maithili Thakur Mahamandaleshwar maharaj on Swara Bhasker Jauhar dispute:

मिताली ठाकुर और महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने स्वरा भास्कर पर दिया बयान (Photo Source- Twitter/IANS)

Maithili Thakur On Swara Bhasker Jauhar Remark: अभिनेत्री स्वरा भास्कर की 'जौहर' परंपरा पर विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवादास्पद बयानबाजी पर अब देश के प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं और प्रमुख हस्तियां भी तीखा हमला कर रही हैं। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज और सिंगर मैथिली ठाकुर ने स्वरा भास्कर के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। मैथिली ठाकुर ने कहा कि स्वरा को पहले पढ़कर आना चाहिए। वहीं महामंडलेश्वर स्वामी ने कहा कि ऐसे बयान देना स्टार्स का धंधा है।

स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने स्वरा भास्कर को क्या कहा?

महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने IANS संग बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्वरा भास्कर की जौहर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बॉलीवुड से जुड़े लोगों को कभी भी समाज का आदर्श नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनकी जैसी सोच होती है, वह वैसी ही भाषा बोलते हैं।

स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा, "जो जैसा होता है उसकी वैसी ही सोच होती है। ये जो बॉलीवुड से जुड़े लोग हैं, इन्हें हमने कभी भी समाज का आइकॉन नहीं माना है। ये लोग समाज के आदर्श नहीं हैं। इनका मुख्य काम केवल मनोरंजन करना है और यह परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। पहले गांव-देहात में नौटंकी वगैरह होती थी, अब वही चीजे टीवी और सिनेमा के पर्दे पर आ गई हैं। इसलिए न तो इनका चरित्र समाज के लिए आदर्श है और न ही इनकी बातें। हम ऐसे लोगों के बयान को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेते ये इनका धंधा है।”

"बिना पढ़ाई और समझ के बोली गईं भद्दी बातें"- मैथिली ठाकुर

वहीं दूसरी तरफ, सिंगर और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने भी IANS संग बातचीत में स्वरा भास्कर के बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और संवेदनशील विषयों पर बिना पूरी जानकारी के बोलना पूरी तरह से गलत है।

मैथिली ठाकुर ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, "यह बेहद भद्दी और बेकार बात है। जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने इतिहास के विपरीत जाकर उल्टी बातें की हैं, वह बहुत निराशाजनक है। अगर उन्हें इस पूरे ऐतिहासिक विषय और भारत की विरासतों की सही समझ नहीं थी, तो उन्हें इस पर टिप्पणी ही नहीं करनी चाहिए थी। कोई भी बयान देने से पहले पूरे इतिहास की सही पढ़ाई करना बेहद जरूरी है।"

स्वरा भास्कर पर अपर्णा यादव ने भी दिया बयान

इससे पहले बीजेपी नेता और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भी स्वरा भास्कर पर कटाक्ष किया था। उन्होंने स्वरा को उनकी मुस्लिम शादी याद दिलाते हुए कहा था कि जहां रोज बदलते हैं शौहर, तो वे क्या जानेंगी क्षत्रियों का जौहर। 

बता दें, स्वरा भास्कर ने जौहर विवाद पर बयान के बाद इस पूरे मामले में सफाई पेश की थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि मेरा वीडियो वायरल हो गया है और इसका गलत और भ्रामक अनुवाद किया जा रहा है! मैंने कभी नहीं कहा कि रानी पद्मावती या सती प्रथा का पालन करने वाली कोई भी महिला कायर थी। यह शर्मनाक है कि... मीडिया चैनल और लोग बार-बार झूठे आरोप लगाकर लोगों को भड़का रहे हैं। उनके इस बयान के बाद भी लोगों में जो आक्रोश है वो कम नहीं हुआ है। 

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग