बॉलीवुड

Jawan Box Office: शाहरुख खान की ‘जवान’ ने शुक्रवार को कमाए 5 करोड़

Jawan Box Office Collection Day 23: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस वीकेंड पर शानदार कलेक्शन करेगी।

2 min read
Sep 29, 2023
jawan box office day 23 friday shahrukh khan movie collection tear down
शाहरुख खान की फिल्म का 23वें दिन का कलेक्शन आया सामने

Jawan Box Office: साल 2023 बॉलीवुड के लिए लकी तो साबित रहा ही ये साल किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी खुश कर गया। उनकी साल की शुरूआत में आई फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था वहीं अभी हाल ही में रिलीज हुई जवान (Jawan) भी गदर मचा रही है जवान ने केवल 23 दिनों में रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें या ओपनिंग डे की हर समय जवान ने बेहद उम्दा कलेक्शन किया है। वहीं बीच में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है पर वीकेंड से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच Sacnilk की अर्ली ट्रेड के मुताबिक जवान की 23वें दिन शुक्रवार यानी 29 सितंबर के आंकड़े जारी हो चुके हैं। आईये जानते हैं जवान का आज का कलेक्शन कैसा रहा…

…तो 23वें दिन ये रहा जवान का कलेक्शन (Jawan Box Office Collection Day 23)
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब रखने वाली साइड Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने 23वें दिन यानी शुक्रवार (Friday Collection) को 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जवान पिछले पांच दिनों से करीब 5 करोड़ का ही कलेक्शन कर रही है। ये कलेक्शन शाम होते-होते बढ़ सकता है। वहीं, 23 दिनों के बाद जवान का टोटल कलेक्शन (Total Collection) 586.90 करोड़ हो गया है। जवान ने पहले वीक में 389.88 करोड़, दूसरे वीक में 136.1 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 55.23 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

शाहरुख ने खुद को छोड़ा पीछे, गदर 2 को दी मात (Jawan Beat Pathaan and Gadar 2)
बॉक्स ऑफिस पर जवान का एक अलग ही क्रेज देखने में मिला है। जवान ने गदर 2 (Gadar 2) और पठान को ऐसे पीछे छोड़ कि हर कोई हैरान रह गया। पठान का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pathaan Box Office Collection) 543 करोड़ था जिसे जवान ने पार कर दिया है। वहीं गदर 2 का कलेक्शन भी 524.75 करोड़ था। किंग खान की जवान इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Published on:
29 Sept 2023 03:19 pm