15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर मीर? निधा भट्ट से किया दूसरा निकाह

Urmila Matondkar Ex Husband Mohsin Akhtar Mir: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। आखिर कौन हैं मोहसिन, चलिए जानते हैं।

3 min read
Google source verification
Urmila Matondkar Ex Husband Mohsin Akhtar Mir

Urmila Matondkar Ex Husband Mohsin Akhtar Mir (सोर्स- @mohsinakh)

Urmila Matondkar Ex Husband Mohsin Akhtar Mir: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति और कश्मीरी बिजनेसमैन-मॉडल मोहसिन अख्तर मीर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। वजह है उनकी दूसरी शादी। मोहसिन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई जीवनसंगिनी निधा भट्ट के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने नए रिश्ते का एलान किया है। उनकी इस घोषणा के बाद मनोरंजन जगत में एक बार फिर उनके निजी जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मोहसिन ने शेयर की शादी की खूबसूरत झलकियां

मोहसिन अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वो निधा भट्ट के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ लिखे गए भावुक मैसेज ने भी लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि जिंदगी ने उन्हें एक बार फिर प्यार पर भरोसा करने का मौका दिया है और उन्हें ऐसा साथी मिला है जिसने उनके जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां भर दी हैं।

कौन हैं मोहसिन खान?

बता दें मोहसिन मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले हैं. वह एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं। 21 साल की उम्र में वो मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आए। साल 2007 में वो मिस्टर इंडिया पेजेंट में नजर आए थे। इसको वो जीत तो नहीं सके, लेकिन दूसरे रनर अप रहे थे।

मोहसिन अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन जगत से की थी, जहां उन्हें अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में फिल्म 'इट्स ए मैन्स वर्ल्ड' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फरहान अख्तर अभिनीत 'लक बाय चांस' में भी वो एक छोटे लेकिन अहम किरदार में नजर आए थे।

हालांकि फिल्मी दुनिया में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन बाद में उन्होंने कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी के कारोबार में अपनी अलग पहचान बनाई और एक सफल बिजनेसमैन के रूप में खुद को स्थापित किया।

उर्मिला मातोंडकर संग शादी ने बटोरी थीं सुर्खियां

मोहसिन अख्तर का नाम सबसे ज्यादा तब चर्चा में आया था जब उन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से शादी की थी। दोनों की शादी काफी निजी तरीके से हुई थी, लेकिन इंटरफेथ मैरिज और उम्र के अंतर के कारण यह लंबे समय तक खबरों में बनी रही।

उर्मिला उम्र में मोहसिन से लगभग 10 साल बड़ी थीं। हालांकि दोनों ने इन चर्चाओं पर कभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपने रिश्ते को प्राथमिकता दी। शादी के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह की आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

कैसे हुई थी उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात?

कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक पारिवारिक शादी समारोह में हुई थी। फैशन जगत से जुड़े इस इवेंट में मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब दो साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।

ट्रोलिंग के वक्त उर्मिला ने किया था बचाव

शादी के बाद मोहसिन को सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। उनके धर्म और कश्मीरी पृष्ठभूमि को लेकर भी कई बातें कही गई थीं। उस समय उर्मिला खुलकर अपने पति के समर्थन में सामने आई थीं और उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया था।

अभिनेत्री ने साफ कहा था कि किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसके धर्म या क्षेत्र से नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व से किया जाना चाहिए। उनके इस बयान की उस समय काफी चर्चा हुई थी।

क्यों टूटा रिश्ता?

साल 2024 के दौरान दोनों के रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आने लगी थीं। बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अलग हो चुके हैं और कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर ज्यादा बयान नहीं दिए।

अब लगभग दो साल बाद मोहसिन ने नई शादी कर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है। वहीं उर्मिला मातोंडकर अपने पेशेवर और निजी जीवन में व्यस्त हैं।

कौन हैं निधा भट्ट?

मोहसिन की नई पत्नी निधा भट्ट लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। फिलहाल उनके बारे में ज्यादा सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। फैंस भी उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।