15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरिजीत सिंह के बाद अब सिंगर प्रीतम लेने जा रहे संन्यास? हालिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस हुए परेशान

Music Composer Pritam Retirement: बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर प्रीतम ने हाल ही में एक पोस्ट किया था जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

2 min read
Google source verification
Music Composer Pritam Retirement

Music Composer Pritam Retirement (सोर्स- @ipritamofficial)

Music Composer Pritam Retirement: बॉलीवुड के सबसे सफल संगीतकारों में गिने जाने वाले प्रीतम इन दिनों अपने किसी नए गाने या फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने जन्मदिन पर साझा किए गए एक मैसेज ने फैंस के बीच ऐसी अटकलों को जन्म दे दिया है कि कहीं वो संगीत से दूरी बनाने की तैयारी तो नहीं कर रहे।

खास बात ये है कि ये चर्चा ऐसे समय में शुरू हुई है जब कुछ महीने पहले ही अरिजीत सिंह ने भी प्लेबैक सिंगिंग में अपनी सक्रियता कम करने की बात कही थी। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

एक पोस्ट और शुरू हो गईं अटकलें

प्रीतम ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों का आभार जताते हुए लिखा कि अब वो अपने जीवन के कुछ साल खुद को देना चाहते हैं। उन्होंने उन सपनों, यात्राओं और अनुभवों का जिक्र किया जिन्हें वो लंबे समय से टालते आ रहे थे। संगीतकार ने ये भी कहा कि मुख्यधारा की दुनिया शानदार रही है, लेकिन उन्हें हमेशा उन रास्तों ने ज्यादा आकर्षित किया जो अब तक अनछुए रहे हैं।

प्रीतम की बस यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। कई लोगों ने इसे बॉलीवुड संगीत से उनकी संभावित विदाई का संकेत माना, जबकि कुछ का कहना है कि ये सिर्फ उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है।

फैंस को क्यों हुई चिंता?

जैसे ही प्रीतम का पोस्ट वायरल हुआ, फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या वो बॉलीवुड के कमर्शियल म्यूजिक से संन्यास लेने जा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि अगर ऐसा हुआ तो हिंदी फिल्म संगीत का एक सुनहरा दौर खत्म हो जाएगा।

प्रीतम और अरिजीत सिंह की जोड़ी को आधुनिक बॉलीवुड का सबसे सफल संगीतकार-गायक संयोजन माना जाता है। ऐसे में फैंस को डर है कि अगर दोनों कलाकार मुख्यधारा से दूरी बनाते हैं तो आने वाले समय में कई यादगार गीतों का सिलसिला थम सकता है।

अरिजीत सिंह और प्रीतम की जादुई जोड़ी

पिछले एक दशक में प्रीतम और अरिजीत सिंह ने मिलकर ऐसे गीत दिए हैं जिन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। रोमांटिक गीतों से लेकर दर्द भरे नग्मों तक, दोनों की जोड़ी ने हर बार श्रोताओं को प्रभावित किया।

‘तुम ही हो’, ‘चना मेरेया’, ‘केसरिया’, ‘हवाएं’, ‘खैरियत’, ‘राब्ता’, ‘जनम जनम’, ‘बुल्लेया’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसे गीत आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। यही वजह है कि जब भी इन दोनों कलाकारों में से कोई अपने भविष्य को लेकर संकेत देता है तो फैंस भावुक हो जाते हैं।

कौन हैं प्रीतम?

प्रीतम पिछले दो दशकों से बॉलीवुड संगीत की सबसे बड़ी ताकतों में शामिल रहे हैं। उनकी धुनों ने न सिर्फ फिल्मों को हिट बनाया बल्कि कई गानों को सांस्कृतिक पहचान भी दिलाई। रोमांटिक मेलोडी, पार्टी एंथम और सूफियाना संगीत- हर शैली में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर आज भी उनके गाने करोड़ों बार सुने जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें भारत के सबसे प्रभावशाली संगीतकारों में गिना जाता है।

क्या सच में रिटायर हो रहे हैं प्रीतम?

फिलहाल प्रीतम ने कहीं भी सीधे तौर पर रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की है। उनके बयान के बाद कुछ लोग अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि जब तक वो खुद इस पर खुलकर कुछ नहीं कहते, तब तक ये केवल अटकलें ही मानी जाएंगी।