बॉलीवुड

‘जवान’ पहुंची 1000 करोड़ के पार, शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में रच दिया जबरबस्त इतिहास

Jawan Box Office Collection Day 18: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है।

2 min read
Sep 25, 2023
जानें जवान के 18वें दिन का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 18: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने 13 दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली ये सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई है। अब फिल्म के 18वें दिन का बिजनेस भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' 18वें दिन 14.95 करोड़ का कलेक्शन की है। इसी के साथ फिल्म के 18 दिन का टोटल कलेक्शन 560.78 करोड़ रुपए हो गया है।

इतना ही नहीं शाहरुख खान की फिल्म जवान ने दुनियाभर में 1002.92 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म और अधिक रिकॉर्ड तोड़ने और फिल्म इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने की राह पर है। 'जवान' अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीती है। इसके साथ ही जवान ने रिकॉर्ड बुक को फिर से लिखा है।




अब तक रहा ये कलेक्शन

1. 'जवान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा की हाइएस्ट ओपेनिंग वाली फिल्म बन गई है।

2. दूसरे दिन शाहरुख खान की फिल्म ने 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

3. अपनी रिलीज के तीसरे दिन 'जवान' ने 77.83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

4. 'जवान' ने चौथे दिन 80 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में इतना ज्यादा कमाई करने वाली 'जवान' पहली हिंदी फिल्म बनी।

5. 'जवान' ने 5वें दिन 32.92 करोड़ और 6ठें दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

6. 'जवान' अपनी रिलीज के 7वें दिन, बुधवार को 21.50 करोड़ फिल्म का कलेक्शन किया।

7. जवान' ने रिलीज के 8वें दिन 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद 'जवान' की 8 दिनों की कुल कमाई 387.78 करोड़ रुपये हो गई है।

8. 'जवान' अपनी रिलीज के 9वें दिन, शुक्रवार को 18.1 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म 'जवान' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 31.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

9. 'जवान' ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 34.5 करोड़ का कारोबार किया। शाहरुख खान की फिल्म का 12वें दिन 15.75 करोड़ का कलेक्शन रहा।

10. जवान ने 13वें 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 506.38 करोड़ हो गया है।

11. फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'जवान' अपनी रिलीज के 15वें दिन 9 करोड़ की कमाई की है।

12. जवान ने 16वें दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 17वें दिन दिन भारत में 13 करोड़ की कमाई की।

Updated on:
25 Sept 2023 09:12 pm
Published on:
25 Sept 2023 09:09 pm
Also Read
View All
‘नेता अभिनेत्रियों के कपड़े कम देखें’, कभी विवादित बयान तो कभी ट्वीट करने पड़े डिलीट, स्वरा भास्कर यूं बन गईं ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’

‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई’, गंदी डिमांड पर अभिनेत्री का फूटा गुस्सा, अभिरामी वेंकटाचलम बोलीं- अश्लील कंटेंट नहीं डालूंगी

‘धुरंधर 2’ पर दीपिका पादुकोण के कमेंट पर मचा बवाल, अभिनेत्री ने जमकर लगाई लताड़, बोलीं- तारीफ क्यों नहीं?

एटली की ‘राका’ ने जीता शाहरुख खान का दिल, डायरेक्टर ने भी दिया ऐसे रिप्लाई, बोले- ‘अभी तो बस शुरुआत है’

आप के उपनेता पद से हटे राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त, फोटो देख लोग बोले- BJP में मत जाना