9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप के उपनेता पद से हटे राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त, फोटो देख लोग बोले- BJP में मत जाना

Raghav Chadha Meet Sanjay Dutt: राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। अब खबरे हैं कि वह बीजेपी में जा सकते हैं। इसी बीच राघव से मिलने संजय दत्त पहुंचे हैं। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

3 min read
Google source verification
Raghav Chadha Meet Sanjay Dutt At His Delhi Home fans react own your party not join bjp

संजय दत्त और राघव चड्ढा की मुलाकात

Raghav Chadha Meet Sanjay Dutt At His Delhi Home: आम आदमी पार्टी (AAP) में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। राज्यसभा के 'डिप्टी लीडर' पद से राघव चड्ढा को हटा दिया गया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बट गए हैं। इसी बीच नेता और राजनेताओं के बीच तीखी बयानबाजी भी हो रही है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में एक ऐसी मुलाकात हुई जिसने न केवल राजनीतिक गलियारों बल्कि बॉलीवुड के गलियारों में भी चर्चा छेड़ दी है। आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर खुद संजय दत्त पहुंचे और उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राघव चड्ढा अपनी पार्टी में पद के फेरबदल और भविष्य की नई राजनीतिक अटकलों को लेकर खबरों में बने हुए हैं।

राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त (Raghav Chadha Meet Sanjay Dutt At His Delhi Home)

राघव चड्ढा ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में राघव अपने सिग्नेचर कुर्ते-पायजामे में बेहद सलीके से नजर आ रहे हैं, वहीं संजय दत्त जींस और लंबे कुर्ते में अपने 'बाबा' स्टाइल में काफी कूल लग रहे हैं।

राघव ने अपनी पोस्ट में संजय दत्त की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, "संजय दत्त उन सबसे मिलनसार लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं। यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि फिल्म 'धुरंधर' के लिए आपको इतना प्यार मिल रहा है। आपकी शख्सियत का जादू आज भी वैसा ही है, और हर दौर में लोगों का आपके लिए सम्मान भी बरकरार है। मैं हमेशा आपके साथ हूं।" इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं।

लोगों ने किए जमकर कमेंट (Raghav Chadha Post)

एक यूजर ने लिखा, "सर आप दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।" दूसरे ने लिखा, "राघव जी धुरंधर 3 में चले जाना पर बीजेपी जॉइन मत करना।" तीसरे ने लिखा, "राघव सर आपसे काफी उम्मीदें हैं।" एक अन्य ने लिखा, "राघव सर आप अपनी खुद की पार्टी बनाओ।"

राघव चड्ढा और संजय दत्त की इस मुलाकात को इसी बड़ी सफलता के जश्न के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि राघव की अपनी पार्टी से बढ़ती दूरी और नई पार्टी बनाने की अटकलें अभी थमी नहीं हैं, लेकिन 'संजू बाबा' के साथ उनकी इस गर्मजोशी भरी मुलाकात ने फिलहाल सबका ध्यान राजनीति से हटाकर फिल्म की सफलता की ओर मोड़ दिया है।

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

वहीं, संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का जो दमदार किरदार निभाया है, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए हैं।

19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई-एक्शन फिल्म ने महज 20 दिनों के भीतर दुनिया भर में लगभग 1640 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म साल 2026 की दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग