
शोभा डे और रणवीर सिंह शोभा डे और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स: x के @Showbiz/IMDb)
Ranveer Singh Old Plea Resurfaces Amid Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और 'डॉन 3' (don 3) से जुड़ा विवाद दिन-ब-दिन और गहरा होता जा रहा है। FWICE के जरिए रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी होने के बाद अब एक पुराना 'कॉफी विद करण' इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें राइटर शोभा डे ने भी इस मामले पर अपने तीखे विचार रखे हैं।
'कॉफी विद करण' के रैपिड फायर सेगमेंट का एक पुराना क्लिप अब फिर से चर्चा में है जिसमें करण जौहर ने रणवीर सिंह(Ranveer Singh) से पूछा था कि वो उन लोगों को क्या कहेंगे जो मानते हैं कि वो 'डॉन 3' के लिए सही चुनाव नहीं हैं। बता दें, इस पर रणवीर ने खुलकर जवाब दिया था, "एक मौका दे दो, 12-13 साल में ठीक-ठाक ही काम किया है मैंने, तो एक मौका तो बनता है।" ये क्लिप अब खूब वायरल हो रहा है।
फेमस राइटर और टिप्पणीकार शोभा डे ने इस मामले पर एक वीडियो में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने FWICE के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि ये पूरा मामला पावर, कंट्रोल और किसी को उसकी जगह दिखाने के बारे में है। साथ ही, शोभा ने इस विवाद की तुलना दिल्ली जिमखाना क्लब के मामले से करते हुए कहा कि दोनों में एक जैसी बात है, एक व्यवस्था द्वारा किसी को बैन करना, अपनी ताकत का प्रदर्शन करना बताया।
उनका मानना है कि अगर रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के बीच कोई विवाद था, तो उसे कानूनी तरीके से सुलझाया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों का असर सिर्फ स्टार्स पर नहीं, बल्कि उन टेक्नीशियनों और कर्मचारियों पर भी पड़ता है, जिनकी रोजी-रोटी फिल्मों से जुड़ी होती है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि रणवीर सिंह एक बड़े और फेमस स्टार हैं, इसलिए उनके खिलाफ उठाया गया कदम इंडस्ट्री में गलत संदेश दे सकता है। शोभा डे के अनुसार, ये सिर्फ एक एक्टर का मामला नहीं बल्कि पूरी फिल्म यूनिट और उससे जुड़े लोगों का सवाल है।
इतना ही नहीं, शोभा ने आगे ये भी कहा कि रणवीर सिंह समझदार हैं और इसीलिए चुप हैं। वो अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपनी लड़ाई लड़ने दे रहे हैं। उनका ये रुख रणनीतिक है। दरअसल, दिसंबर में रणवीर ने शूटिंग से तीन हफ्ते पहले 'डॉन 3' छोड़ दी। प्रोड्यूसर्स ने 45 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की और 3 बार बुलाने के बावजूद रणवीर FWICE के सामने नहीं आए जिसके बाद नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी हुआ।
Published on:
28 May 2026 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
