बॉलीवुड

Jawan का नया गाना ‘चलेया’ रिलीज, नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखे शाहरुख, 4 दिन पहले 2 बच्चों की मां कहते हुए…

Jawan song Chaleya: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का नया गाना 'चलेया' रिलीज हो गया है।

less than 1 minute read
Aug 14, 2023
Jawan song
जवान के नए गाने में नयनतारा और शाहरुख।

Jawan song Chaleya: आने वाली फिल्म 'जवान' का दूसरा गाना सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' का ये दूसरा गाना है। हिन्दी के साथ-साथ गाने का तेलुगू और तमिल वर्जन भी रिलीज हुआ है। गाना शाहरुख खान और नयनतारा पर फिल्माया गया है। 'चलेया' को शिल्पा राव और अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे कुमार ने लिखा है। इससे पहले फिल्म का गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हुआ था। जो काफी पसंद किया गया।

इस गाने के वीडियो में शाहरुख खान और नयनतारा की केमिस्ट्री खूब जम रही है। गाने में शाहरुख खान प्रिंटेड शर्ट और नयनतारा सफेद और लाल गाउन में नजर आ रही हैं।


शाहरुख से हुआ था नयनतारा पर सवाल
बीते हफ्ते शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब का एक सेशन रखा था इसमें पुष्कर सोलंकी नाम के यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, 'नयनतारा मैम पर लट्टू हुए या नहीं?' इस पर शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए कहा- चुप करो! वो दो बच्चों की मां है।

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर को गलत हरकत करते सचिन ने देखा, बोला जहर खाकर मर जाऊंगा, अब फिल्म पर भी आया संकट!

7 सितंबर को आएगी जवान
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। शाहरुख के साथ इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं।

Published on:
14 Aug 2023 03:15 pm