बॉलीवुड

Jawan Trailer: शाहरुख की जवान का ट्रेलर रिलीज, पहले नहीं देखा होगा किंग खान का ऐसा रूप

Jawan Trailer: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का ट्रेलर आ गया है।
less than 1 minute read
Jul 10, 2023
jawan Trailer
जवान के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है।

Jawan Trailer: शाहरुख खान की इस साल सितंबर में रिलीज हो रही फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहरुख ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। जवान का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है। सोशल मीडिया और यूट्यूब दोनों जगह पर इसकी चर्चा है। ट्रेलर में शाहरुख का धांसू अंदाज दिखा है। वहीं विजय सेतुपति, दीपिका और नयनतारा भी जबरदस्त दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि जवान में तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है।


शाहरुख के साथ दिखेंगी नयनतारा
शाहरुख की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर दो मिनट 15 सेकंड का है। इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा नजर आएंगी। 'जवान' के निर्देशक एटली हैं और इसे गौरी खान के रेड चिली एंटरटेनमेंट ने बनाया है। शाहरुख की ये फिल्म इस साल 7 सितंबर 3 भाषाओं में रिलीज होगी। बता दें कि शाहरुख ने इस साल फिल्म 'पठान' से करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 'पठान' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली थी। फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाते हुए एक हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: कश्मीर फाइल्स की एक्ट्रेस भाषा सुंबली की बात सुन सबको लग रहा झटका, ये तो गलत हो गया

Updated on:
10 Jul 2023 10:53 am
Published on:
10 Jul 2023 10:42 am