
Gadar 2 box office collection Day 32: सनी देओल की गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन लगातार जारी है। गदर 2 ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। हालांकि पांचवें सप्ताह में गदर के सीक्वल को शाहरुख खान की जवान से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। जो बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन से ही तबाही मचा रखी है।
गदर 2 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 32वें दिन 75 लाख का कलेक्शन किया है। जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 514.60 करोड़ हो गया है। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर सिमट रही है। धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन बहुत कम हो गया है। गदर 2 का जलवा शाहरुख खान की जवान की वजह से कम हुआ है।
जवान की वजह से फिल्म की स्क्रीन भी बहुत कम कर दी गई है। शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब से ये फिल्म घरेलू ही नहीं दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। लेकिन पांचवें दिन तक जवान की फिल्म की कमाई फुस्स हो गई।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 5: सोमवार को एडवांस बुकिंग में ही Shah Rukh Khan की Jawan ने मचा दिया हाहाकार, 'पठान' को पीछे छोड़ा
देखें कैसे डेली कम हुई जवान की कमाई
जवान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53 करोड़, तीसरे दिन 77 करोड़, चौथे दिन 80 करोड़ और पांचवें दिन अचानक धड़ाम से नीचे आ गई। इस दिन इस फिल्म की कमाई 30 करोड़ पर टिक गई। अगर इसी तरह जवान की कमाई नीचे जाती रही तो गदर 2 की तरह 32वें दिन जवान की कमाई क्या होगी यह समय बताएगा।