बॉलीवुड

वीडियो: इस शख्स ने बिना पूछे जया बच्चन की खींची फोटो, एक्ट्रेस ने भीड़ के बीच कर डाली बेइज्जती

Jaya Bachchan का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे उनकी फोटो खींचने वाले लोगों पर बिगड़ रही हैं।
2 min read
Mar 19, 2019
jaya-bachchan-blasts-man-for-clicking-her-pic
jaya-bachchan-blasts-man-for-clicking-her-pic

बॅालीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा Jaya Bachchan जहां फिल्मों में सादगी भरे रोल में नजर आती हैं वहीं Real Life में वह काफी दबंग स्टार हैं। मीडिया में कई लोग हैं जो उनसे डरते हैं। जया बच्चन को नहीं पसंद की कोई उनकी तस्वीरें खींचे। जया बच्चन को तस्वीरें क्लिक करवाना बिल्कुल पसंद नहीं है।

ऐसा कई मौकों पर देखा गया है जब वे मीडिया वालों पर और फोटोग्राफर्स पर इस बात के लिए बरस पड़ती हैं। हाल में जया का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे उनकी फोटो खींचने वाले लोगों पर बिगड़ रही हैं।

दरअसल, हाल में जया, करण जौहर की मां हीरू जौहर की बर्थडे पार्टी में गई हुई थीं। इसी दौरान पार्टी से जब वे बाहर निकल रही थीं इसी दौरान वहां पर खड़े कुछ प्रशंसकों ने फोन पर उनकी फोटो लेनी शुरू कर दी।

जब जया ने ये देखा तो वे बुरी तरह से बिगड़ गईं और जो लड़का उनकी तस्वीर खींच रहा था उसकी क्लास लगा दी। उन्होंने उसे बुलाया और कहा, 'तुमने फोटो लेते वक्त मुझसे पूछा। बिना पूछे तस्वीर क्यों खींची। तमीज सीखो।'

Updated on:
19 Mar 2019 09:24 am
Published on:
19 Mar 2019 09:24 am