बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय को नर्स बोलती हैं जया बच्चन, ऐसा है सास – बहू का रिश्ता

ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन के रिश्तों को लेकर अक्सर ही कई तरह की खबरें आती रही हैं। जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या को नर्स कहकर बुलाती हैं। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं?
3 min read
• •
Apr 09, 2021
jaya_bachchan2.png
Aishwarya Rai Bachchan and Jaya Bachchan

नई दिल्ली | जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर हमेशा ही कई तरह की खबरें आती रही हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या बच्चन परिवार की साल 2007 में बहू बनी थी। उसके बाद उनके और जया बच्चन के रिश्तों में अनबन की खबरें कई बार सामने आईं। बॉलीवुड गलियारों में इस तरह की बाते की जाने लगीं कि जया को ऐश्वर्या बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस बात कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। सास और बहू के रिश्ते को लेकर भले ही इस तरह की बाते की जाती रही हों लेकिन इसके बावजूद कई मौकों पर दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताती भी दिखाई दी हैं।

ऐश्वर्या के लिए जया ने कही थी ये बात

ऐश्वर्या राय और जया बच्चन की कई तस्वीरें भी हैं जिसमें दोनों का मजबूत रिश्ता साफ दिखाई देता है। एक बार इसी को लेकर जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय को नर्स कह दिया था। हालांकि इसके पीछे का असल कारण बेहद ही प्यारा था। जया बच्चन अपने परिवार को लेकर बेहद ही प्रोटेक्टिव रहती हैं। कई बार पैपराजी के ऐश्वर्या को ऐश बोलने पर भी वो फटकार लगा चुकी हैं। इसी तरह उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या का बहुत ख्याल रखती हैं। जब जया बच्चन से पूछा गया कि ऐश्वर्या कैसी मां हैं तो उन्होंने बताया था कि वो बहुत ही अच्छी बहू, पत्नी और बेटी हैं लेकिन सबसे शानदार मां हैं।

क्यों बहू को नर्स बुलाती हैं जया बच्चन?

जया बच्चन ने यहां तक कह दिया था कि ऐश्वर्या के इस केयरिंग नेचर को देखते हुए कई बार वो उन्हें ये कहकर चिढ़ाती हैं कि आराध्या बहुत लकी हैं कि उन्होंने एक मिस वर्ल्ड को अपनी नर्स रखा हुआ है। जया ने बताया था कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के लिए सारा काम खुद ही करना पसंद करती हैं। वो किसी मेड या नैनी के भरोसे अपनी बेटी को नहीं छोड़ती हैं। ऐश्वर्या के जैसे आराध्या का ख्याल कोई नहीं रख सकता। बता दें कि ऐश्वर्या ने आराध्या के जन्म के बाद अपने एक्टिंग करियर पर भी विराम लगा दिया था। उन्होंने अपना पूरा वक्त अपनी बेटी का ख्याल रखने में दिया था।

आराध्या को ट्रोल करने पर दिया था जवाब

जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या की बेटी होने के कारण आराध्या को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जिसपर जया ने कहा था कि आराध्या सिर्फ ऐश्वर्या की नहीं बल्कि अभिषेक की भी बेटी है। उसे अपने माता-पिता दोनों के लुक्स मिले हैं। ऐसे में खूबसूरती के नाम पर ये कम्पेयर करना बहुत गलत है।

Published on:
09 Apr 2021 01:59 pm
Also Read
View All
फायरिंग के तुरंत बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया था बड़ा कदम, ड्राइवर को उतारकर खुद संभाली कार की कमान, वीडियो आया सामने

‘मेरा करियर 20 साल पहले खत्म हो जाता’, क्रिकेटर ना बनने पर सैफ अली खान ने दिया बयान, बोले- ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं हूं

‘मैं दुबई में मजे कर रही हूं’, गैर जमानती वारंट जारी होते ही भारत छोड़कर चली गईं राखी सावंत? बोलीं- मेहनत कर रही हूं

ट्विंकल खन्ना ने अपने पुराने कपड़ो को लेकर किया खुलासा, जानें क्यों खुद को कहती हैं आलसी खरीदार?

‘जेल भी जाना पड़ेगा तो जाऊंगी’, गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद राखी सावंत ने दी सफाई, बोलीं- मेरा कोई लेना-देना नहीं