
जया बच्चन पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह काजोल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में शामिल हुई थीं। अब जया बच्चन की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।
जया बच्चन की अपकमिंग फिल्म का नाम 'दरवाजा' बताया जा रहा है। इसकी शूटिंग अक्टूबर के आखिरी से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी और इसमें जया बच्चन मुख्य भूमिका में होंगी। यह पहली बार होगा जब जया बच्चन किसी फिल्म में कॉमेडी करती नजर आएंगी।
'दरवाजा' फिल्म की कहानी जया बच्चन के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में और भी दिलचस्प किरदार होंगे, लेकिन उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है। मेकर्स जल्द ही फिल्म से जुड़ी जानकारी का आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है।
जया बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, जिसे आप देख सकते हैं।