
मशहूर टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने कैंसर पीड़ितों की मदद करने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए अपने सिर मुंडवाने का कारण भी बताया है।
उनके इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की है। लोगों का कहना है कि कैंसर पीड़ितों के लिए तो बहुत से लोग मदद के लिए आगे आते हैं। लेकिन जो काम एक्ट्रेस जया ने किया है वह कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जया ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इस उम्र में ऐसा करना वह चौकाने वाला रहा, लेकिन मैं खुद को कभी इसके लिए तैयार नहीं कर पाई। यह मेरे और ज्यादा स्वतंत्र रूप से काम करने में मदद करेगा।
आपको बता दें कि एक्टिंग के साथ अपने लुक्स के लिए भी हमेशा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री जया के बाल काफी लंबे थे। परिवार वालों का कहना है कि उनके बाल नहीं रहे तो उनके काम पर भी फर्क पड़ेगा।क्योंकि इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ लुक में भी काफी फर्क पड़ता है। जया ने कैंसर पीड़ितों के लिए अपनेे कीमती बाल दान किए हैं। वह सिर मुंडवाने के बाद भी कैंसर पीड़ितों की मदद करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि कैंसर पीड़ितों का आमतौर पर सिर मुंडा दिया जाता है। जया का यह कदम एक अभियान का रूप भी ले सकता है।