बॉलीवुड

सनी लियोनी की इस फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग, ‘जेसीबी की खुदाई’ पर बनाए मजेदार जोक्स

जैसे ही इंटरनेट पर सनी की ये फोटो पोस्ट हुई, लोगों ने इससे जुड़ा ट्रेंड शुरू कर दिया। अकेले ट्विटर पर 'जेसीबी की खुदाई' पर जबरदस्त मीम्स बनने लगे।

2 min read
May 28, 2019
Sunny Leone JCB Photo
Sunny Leone JCB Photo

मुंबई। सनी लियोनी का नाम 23 मई को इसलिए याद आया कि एक टीवी एंकर ने गलती से सनी देओल की जगह सनी लियोनी बोल दिया। अब एक बार फिर सनी लियोन इंटरनेट पर छा गई हैं। सनी ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर फोटोशूट करवाया है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'करियर चेंज'। इसके बाद तो इंटरनेट को जैसे मजाक करने की बड़ी वजह मिल गई।

जैसे ही इंटरनेट पर सनी की ये फोटो पोस्ट हुई, लोगों ने इससे जुड़ा ट्रेंड शुरू कर दिया। अकेले ट्विटर पर 'जेसीबी की खुदाई' पर जबरदस्त मीम्स बनने लगे। एक के बाद एक मजेदार मिम्स देख आप भी हंसे बिना नहीं रह सकेंगे।

बहुत से लोगों ने जेसीबी की खुदाई को लेकर बच्चों में उत्पन्न होने वाले उत्साह को लेकर मीम्स बनाए हैं। इस तरह के मीम्स में बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर्स और नेताओं तक को जोड़ दिया गया है।

इस तरह के अप्रत्यक्ष जोक्स अब अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। माना जा सकता है कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी क्रिएटीव माइंड से माहौल को हल्का बनाने में ज्यादा रूचि लेते हैं।

Updated on:
29 May 2019 10:47 am
Published on:
28 May 2019 01:50 pm