बॉलीवुड

शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ से आउट हुईं रश्मिका, अब इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री

पहले खबर आई थी कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म 'जर्सी' में शाहिद के साथ नजर आ सकती हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा नहीं होने वाला है ...
2 min read
Oct 19, 2019
Jersey Remake
Jersey Remake

अभिनेता शाहिद कपूर के सितारें इनदिनों बुलदियों पर छाए हुए हैं। फिल्म 'कबीर सिंह' ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद उन्होंने अपनी फीस और प्रोजेक्ट्स में इजाफा हो गया है। शाहिद ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वे साउथ स्टार नानी की फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में काम करने जा रहे हैै। इस इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा में शाहिद एक और अलग अवतार अपनाने जा रहे हैं।

पहले खबर आई थी कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस फिल्म में शाहिद के साथ नजर आ सकती हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा नहीं होने वाला है। बताया जा रहा है कि रश्मिका से फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक को लेकर बातचीत चल रही थी। खबरों के अनुसार यह डील फाइनल हो गई थी लेकिन रश्मिका और फिल्म के मेकर्स पैसों को लेकर सहमत नहीं बनी है।

खबरों के अनुसार जर्सी के मेकर्स एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के पास इस फिल्म का रोल ऑफर किया है। मेकर्स और मृणाल के बीच बातचीत जारी है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। बता दें कि मृणाल ने एक और स्पोट्र्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' को हां कह दिया है। इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में नजर आएंगे।

Published on:
19 Oct 2019 06:22 pm