John Abraham Birthday: जॉन अब्राहम ने अपने करियर के दौरान कई मामूली और अनूठे पेशेवर किरदारों को जीवंत किया है और उन्होंने अपनी अनूठी फिल्मों से बॉलीवुड में एक विशेष स्थान बनाया है।
John Abraham Birthday: साल 2023 कई बॉलीवुड स्टार्स के लिए शानदार साबित हुआ। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सनी देओल और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इस लिस्ट में एक और एक्टर हैं, जिन्होंने इस साल बॉलीवुड में शानदार कमबैक किया है, उनका नाम है जॉन अब्राहम। आज एक्टर का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के दमदार सितारों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है, लेकिन साल 2018 के बाद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं। उनकी लास्ट सुपरहिट फिल्म 'सत्यमेव जयते' थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, सबकी सब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी हैं।
पिछले साल जॉन नेगेटिव रोल में नजर आए
इसके बाद जॉन अब्राहम के करियर को किसी की नजर लग गई। उनकी बैक-टू-बैक 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमबैक नहीं कर पाईं, बल्कि फ्लॉप होती चली गई। इस लिस्ट में 'रोमियो अकबर वाल्टर', 'बाटला हाउस', 'पागलपंती', 'मुंबई सागा', 'सत्यमेव जयते 2', 'अटैक पार्ट 1', और 'एक विलेन रिटर्न्स' शामिल हैं। पिछले साल, 2022 में जॉन अब्राहम की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इसमें जॉन नेगेटिव रोल में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड ने 'डंकी' में कराए ये 4 बड़े बदलाव, विक्की कौशल का जरूरी सीन्स हो गया लीक
फिर जॉन अब्राहम ने हाथ मिलाया एक फिल्म से, जिसने उन्हें एक बार फिर सुपरस्टार बना दिया। इस मूवी का नाम है 'पठान'। इसमें जॉन ने विलेन का किरदार निभाकर दमदार प्रदर्शन किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफें हो रही हैं। 'पठान' में शाहरुख खान ने हीरो का रोल निभाया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'पठान' ने भारत में 543.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके साथ ही, दुनियाभर में इस फिल्म की कुल कमाई 1055 करोड़ रुपये थी।