बॉलीवुड

जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु का Breakup, करना था गाना शूट, मुश्किल से हुआ, बना जबरदस्त हिट

John Abraham Bipasha Basu Breakup: जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का ब्रेकअप कब हुआ था और इसके बाद उन्होंने कौन-सा सुपरहिट गाना शूट किया, जानिए यहां। साथ ही जाने जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'द डिप्लोमैट' की डिटेल्स।

2 min read
Feb 14, 2025
John Abraham Bipasha Basu

John Abraham Bipasha Basu Breakup: एक दौर था जब बॉलीवुड में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी सबसे चर्चित थी। दोनों ने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2011 में उनका रिश्ता खत्म हो गया।

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम का रिश्ता

john abraham bipasha basu

उनके अलग होने की असली वजह कभी सामने नहीं आई, लेकिन यह कन्फर्म है कि वे 'जिस्म' फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे।

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम का ब्रेकअप

डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि 'बिल्लो रानी' गाने की शूटिंग के दौरान जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप हो चुका था। उन्होंने बताया कि मेकर्स इस गाने को फिल्म में नहीं चाहते थे। जावेद अख्तर को गाने का हुक पसंद नहीं था और प्रीतम कव्वाली स्टाइल को लेकर असमंजस में थे।

लेकिन सरोज खान ने भरोसा जताया कि ये गाना सुपरहिट होगा और ऐसा ही हुआ। 'गोल' (2007) फिल्म का गाना 'बिल्लो रानी' सुपरहिट हुआ और आज भी लोग इसे सुनते हैं। शादी-पार्टी में भी ये गाना सुनाई दे जाता है।

बिपाशा और जॉन अब्राहम की हिट फिल्में

बिपाशा और जॉन ने 'जिस्म', 'गोल' और 'मदहोशी' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं जॉन अब्राहम की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वो बहुत जल्द 'द डिप्लोमैट' में नजर आने वाले हैं। 

जॉन अब्राहम की नई फिल्म द डिप्लोमैट

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म में इसमें सादिया खतीब, शारिब हाशमी, रेवती और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated on:
14 Feb 2025 05:05 pm
Published on:
14 Feb 2025 03:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर