बॉलीवुड

RAW Trailer : रोंगटे खड़े कर देगा जॉन अब्राहम की ‘रॉक’ का ट्रेलर, लोग ऐसे कर रहे रिएक्ट

इस फिल्म के ट्रेलर में जॉन अब्राहम जासूस की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को जबरदस्त....
2 min read
Mar 04, 2019
John Abraham
John Abraham

बॉलीवुड अभिनेता John Abraham की आने वाली फिल्म 'RAW' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम अलग-अलग किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। जैसा कि नाम से पता चल रहा है जॉन इसमें तीन रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'रॉ' में जॉन अब्राहम के अलग-अलग किरदार का नाम है रोमियो, अकबर वॉल्टर।

इस फिल्म के ट्रेलर में जॉन अब्राहम जासूस की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग 'रॉ' का ट्रेलर देखकर खतरनाक, मस्ट वॉच, जबरदस्त, पॉवरफुल, शानदार जैसे कमेंट कर रहे हैं।

फिल्म 'रॉ' के ट्रेलर को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस ट्रेलर से लोगो में देशभक्ति का जज्बा जगा रहा है। जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉ' 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में जॉन के साथ फिल्म 'गोल्ड' एक्ट्रेस मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

ट्रेलर से पहले रिलीज हुए पोस्टर्स और टीजर में उनके लुक्स की कई झलकियां देखने को मिली थी। इस फिल्म में पाकिस्तान की लोकेशन को दिखाने के लिए मेकर्स ने गुजरात में सेट बनाया।

Published on:
04 Mar 2019 02:29 pm