बॉलीवुड

2021 में लगा जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी को झटका, थियेटर में रिलीज नहीं होगी यह फ़िल्म…..

2021 में लगा जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी को झटका, थियेटर में रिलीज नहीं होगी यह फिल्म....

less than 1 minute read
Jan 02, 2021
जॉन अब्राहम

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम यूं तो नए साल में आधा दर्जन से अधिक फिल्में देने वाले हैं। लेकिन कुछ फिल्में थियेटर में रिलीज नहीं होकर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जिससे उन्हें एक झटका लगा है। क्योंकि यह फ़िल्म उनकी बेहतरीन फिल्मों में से है।

जानकारी के अनुसार 2021 में जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते टू, अटैक, मुंबई सागा, पठान और एक विलेन 2 सहित कई फिल्में रिलीज होने वाली है। लेकिन इसमें से जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की क्राइम ड्रामा फिल्म मुंबई सागा थिएटर की अपेक्षा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम पर डिजिटल रिलीज होगी। ऐसे में अभिनेताओं को एक बड़ा झटका लगा है।

जानकारों की मानें तो अमेज़न प्राइम वीडियो और फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के बीच फिल्म को लेकर एक डील भी हो गई है। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो गई थी। लेकिन फिलहाल यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इस फिल्म को संजय गुप्ता ने थिएटर की अपेक्षा डिजिटली रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Published on:
02 Jan 2021 06:12 pm
Also Read
View All