बॉलीवुड

वरुण के पिता डेविड धवन बने राजकुमार राव के FAN, तो क्या जुड़वा 2 ने रिलीज से पहले मान ली बरेली की बर्फी से हार

वरुण के पिता डेविड धवन बने राजकुमार राव के FAN, तो क्या जुड़वा 2 ने रिलीज से पहले मान ली बरेली की बर्फी से हार
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2017, 10:26 AM IST
varun dhawan, david dhawan and rajkumar rao
varun dhawan, david dhawan and rajkumar rao

जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। लेकिन लगता है वरुण और उनके पिता डेविड धवन रिलीज से पहले ही हार मान चुके हैं। बता दें हाल में मुंबई में एक प्रोग्राम के दौरान वरुण ने कहा कि आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर जैसे कई कलाकार नई जेनरेशन के सितारे हैं। फिल्म बरेली की बर्फी देखने के बाद मुझे डैड के साथ अपनी बातचीत याद है। डैड ने कहा था कि यार ये राजकुमार शानदार ऐक्टर है। मुझे लगता है कि उसके साथ फिल्म बनानी चाहिए। वरुण ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर भी मेरा मानना है कि राजकुमार को दर्शकों से जो प्यार और प्रशंसा मिल रही है, वह सचमुच उसके हकदार हैं।

जब वरुण से नई जेनरेशन के स्टारडम पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा,-ऐसे साल में जब बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं, आयुष्मान, राजकुमार राव, कृति, भूमि जैसे ऐक्टर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भूमि ने अब तक 3 फिल्मों में दम लगा के हईशा, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, और शुभ मंगल सावधान में काम किया और ये तीनों ही फिल्में हिट साबित हुईं।

तो क्या फिल्म जुड़वा 2 बरेली की बर्फी को टक्कर दे पाएगी। खेर ये तो फिल्म के रिलीज होने पर ही पता चलेगा। बाकी अगर एक्टर राजकुमार राव की बात करें तो लगता हैं अब उनकी किस्मत चमक गई है। आजकल वे हर डायरेक्टर की फरमाईश बनते जा रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा पर राजकुमार ने अपनी उम्दा एक्टिंग के बलबूते पर सभी बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ जनता के दिलों पर राज कर लिया है। यकीनन बड़े एक्टर्स की टक्कर में ये सभी नए एक्टर्स ने इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया है।

वैसे जुड़वा 2 के रिलीज से पहले फिल्म के लिए एक बुरी खबर भी है। दरअसल जुड़वा 2 में सेंसर बोर्ड ने 5 कट लगाने के आदेश दिए हैं। ये कट्स फिल्म में डबल मीनिंग डायलॉग के चलते लगाए गए हैं। इन कट्स को लगाने का मतलब सिर्फ इतना है ताकि बच्चे फिल्म को बिना किसी रुकावट के देख सकें। अब यह तो हम सब जानते है कि वरुण धवन की सबसे ज्यादा फैन-फॉलोइंग बच्चों में हैं तो वो अपने फैंस के लिए 5 कट्स तो झेल ही सकते हैं।

सलमान की होगें स्पेशल गेस्ट
जैसा की हम सब जानते है, फिल्म जुड़वा 2 दरअसल सलमान की फिल्म जुड़वा का रीमेक है। और सलमान की फिल्म में भला सलमान ना नजर आए एसा तो हो ही नहीं सकता। जी बिलकुल फिल्म जुड़वा के रीमेक में सलमान खान एक गेस्ट एन्ट्री लेंगे। उम्मीद करते हैं कि जुड़वा 2 भी फिल्म जुड़वा की तरह बॅाक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाए।

Published on: