बॉलीवुड

Juhi Chawla Birthday: 6 साल तक छिपाया शादी का सच, जानिए जय मेहता संग कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

जूही चावला ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि जय से मेरी मुलाकात बॉलीवुड में आने से पहले हुई थी। लेकिन फिल्मों में आने के बाद हमारी बातचीत नहीं होती थी।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2020, 9:55 AM IST
juhi_chawla.jpg
juhi chawla

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्मों में काम किया है। उनके नाम कई बड़ी हिट फिल्में शामिल हैं। इन दिनों वह सिल्वर स्क्रीन पर कम ही नजर आती हैं लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। एक्ट्रेस अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ ही बिताती हैं। 13 नवंबर 1967 को जन्मीं जूही चावला आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस बधाई दे रहे हैं। ऐसे में जानते हैं उनकी जय मेहता संग लव स्टोरी के बारे में-

बॉलीवुड में आने से पहले हुई मुलाकात

जूही चावला ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि जय से मेरी मुलाकात बॉलीवुड में आने से पहले हुई थी। लेकिन फिल्मों में आने के बाद हमारी बातचीत नहीं होती थी। एक बार एक पार्टी में हम फिर से मिले और हमारी बातचीत शुरू हो गई। शुरुआत हम दोनों को एक-दूसरे के प्रति कोई खास रुचि नहीं थी। लेकिन जब जूही को पता चला कि जय मेहता की पत्नी की विमान हादसे में मौत हो गई तो उनका व्यवहार उन्हें लेकर बदल गया।

मां के निधन पर संभाला

इसके बाद जूही की मां का निधन एक कार एक्सिडेंट में हो गया तो जय मेहता ने उन्हें संभाला था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। जूही को इस दुख से बाहर निकलने में जय मेहता ने काफी मदद की। इसके बाद दोनों ने साल 1995 हमेशा एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। शादी के बाद साल 2001 में दोनों के घर में एक बेटी ने जन्म लिया। उसके दो साल बाद बेटे अर्जुन का जन्म हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूही ने अपनी शादी को 6 साल तक लोगों से छिपा कर रखा था।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उस समय हीरोइन की शादी का मतलब होता है करियर खत्म हो जाना। अपनी शादी के वक्त मैं करियर के पीक पर थी। ऐसे में मैं अपने करियर को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। इसलिए मैंने अपनी शादी का सच किसी को नहीं बताया और काम करती रही।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा