बॉलीवुड

कबीर बेदी ने अपनी शादी के खत्म होने की बताई पूरी सच्चाई

कबीर बेदी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में रहते थे। उनका और परवीन बाबी का रिश्ता भी काफी चर्चा का विषय था। अब कबीर बेदी ने अपनी बायोग्राफी में कई खुलासे किए हैं।
2 min read
Kabir Bedi Parveen Babi
Kabir Bedi Parveen Babi

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कबीर बेदी की गिनती अपने समय में शानदार कलाकार के रूप में हुआ करती थी। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। विलेन के रोल में उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, कबीर बेदी अपनी निजी जिंदगी के कारण भी हमेशा सुर्खियों में रहे। उनके लव अफेयर्स चर्चा का विषय हुआ करते थे। एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ उनकी प्रेम कहानी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। अब कबीर बेदी ने अपनी बायोग्राफी 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर' में अपनी शादीशुदा जिंदगी और परवीन के साथ अफेयर को लेकर कई खुलासे किए हैं।

ओपन मैरिज में आई दरार
दरअसल, हाल ही में कबीर बेदी ने अपनी बायोग्राफी 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर' लॉन्च की है। इसमें कबीर बेदी और उनकी पत्नी प्रोतिमा बेदी के असफल वैवाहिक जीवन को लेकर लिखा गया है। कबीर बेदी ने लिखा, "प्रोतिमा गुप्ता और मेरी ओपन मैरिज थी। शुरू में ये काफी अच्छा लग रहा था। लेकिन बाद में मुझे बेचैनी होने लगी। हमारे बीच की नजदीकियां बिल्कुल खत्म हो गई थीं। जिस प्यार की मुझे जरूरत थी, वो नहीं था। मैं खुद को अकेला महसूस करने लगा था। मेरे इस खालीपन को परवीन बाबी ने भर दिया। वो बहुत खूबसूरत, गोरी, बड़ी-बड़ी आंखों और लंबे बालों वाली एक्ट्रेस थी। मैं परवीन से डैनी डेन्जोंगपा की गर्लफ्रेंड के रूप में मिला था।"

परवीन और डैनी चार साल साथ रहे
कबीर बेदी ने लिखा, "डैनी एक बहुत ही गुडलुकिंग एक्टर थे। वो मुझसे उम्र में दो साल छोटे और परवीन से एक साल बड़े थे। कुछ ही वक्त में डैनी बॉलीवुड के सफल विलेन बन गए। वहीं, परवीन भी सफल हो रही थीं। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। परवीन खुलेआम डैनी के साथ रहती थीं। सिगरेट पीतीं और जींस पहनती थीं। लोगों के बीच उनकी एक अलग इमेज बन गई थी। लेकिन असल में वो बहुत कंजर्वेटिव गुजराती लड़की थीं। जब पूरा जुहू गैंग ओशो की शरण में जाकर फ्री सेक्स की बात करता था तो परवीन इसके उलट सेक्स में वफादारी चाहती थीं। इसी कारण मुझे उससे प्यार हो गया था।"

पत्नी को बताई परवीन की बात
कबीर ने आगे अपनी पत्नी को परवीन के बारे में बताने वाले वाक्ये का जिक्र किया था। वह लिखते हैं, "जब प्रोतिमा घर पर आईं तो मैंने उन्हें बताया कि मैं रात में परवीन के पास जा रहा हूं। मेरी बात को सुनकर प्रोतिमा ने कहा कि वह अभी आई हैं तो कम से कम उस रात मैं उनके साथ रहूं लेकिन मैंने मना करते हुए कहा कि सिर्फ आज ही रात नहीं बल्कि हर रात परवीन के साथ ही रहना चाहता हूं। इसके बाद प्रोतिमा रोने लगीं। प्रोतिमा ने मुझे वहां से जाने के लिए कह दिया। इस तरह हमारी ओपन मैरिज खत्म हो गई।"

Published on:
12 Apr 2021 04:02 pm