बॉलीवुड

जब Kailash Kher के कॉन्सर्ट में पंहुची एक लड़की ने हाथ में ब्लेड लेकर दी थी धमकी… बढ़ गई थी टेंशन!

कैलाश खेर उन महान गायकों में से एक हैं जिनकी आवाज के कायल हर उम्र के संगीत प्रेमी हैं। उन्होंने अपनी रूहानी आवाज से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया है।

2 min read
Feature image

नई दिल्ली। सुरों के बेताज बादशाह कैलाश खेर (Kailash Kher) की अवाज आज हर देश के कोने कोने में गूंज रही है। अपनी खास अवाज के चलते करोड़ों फैंस उनके दिवाने हैं। इनकी आवाज में वो मीठास रहती है कि सुनने वाला भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। ऐसी ही फैंस की एक दिवानगी का एक किस्सा उनकी लाइफ से जुड़ चुका है जिसे वो आज तक नही भूल पाए हैं। आइए जानते है उनके जीवन से जुड़े किस्से के बारे में..

कैलाश खेर ने इस किस्से को एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि अपने करियर की शुरुआत में वो एक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उसी दौरान एक लड़की हाथ में ब्लेड लेकर उनके पास पहुचने के लिए सेक्योरिटी से लड़ने लगी। लड़की ने कहा कि अगर उसे कैलाश खेर से न मिलने दिया गया तो वह अपनी नस काट लेगी। फिर क्या था लड़की के प्यार, पागलपन और जुनून को देखकर कैलाश खेर डर गए। और किसी तरह से उस लड़की से मिलकर ऐसा करने से मना किया। इस पल को वो हमेशा याद करते हैं।

'मां... मेरी मां... प्यारी मां... मम्मा' है दिल के बेहद करीब

कैलाश खेर का दूसरा किस्सा एक गाना है जो उनके दिल के बेहद करीब है। दरअसल, जब कैलाश खेर स्ट्रगल कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी मां से तानपुरा खरीदने के लिए पैसे मांगे थे लेकिन मां ने उस वो पैसा 2-3 साल बाद जोड़कर दिया था। जब कैलाश की मां उन्हें पैसे दिए थे, तब तक वो काफी कर्ज में डूब चुके थे। ऐसे में तानपुरा के लिए मिले पैसे उनके मूल खर्च का हिस्सा बन गए। इसके बाद कैलाश खेर ने काफी मेहनत की और उसका फल भी उन्हें जल्द मिल गया। वह एक दिग्गज गायक के रूप में माने जाने लगे, लेकिन उनका एक सपना पूरा नहीं हो पाया- जब उन्हें अपनी मां को गाना तानपुरा के साथ सुनाना था तब तक वो इस दुनिया से जा चुकी थी। इसलिए 'मां... मेरी मां... प्यारी मां... मम्मा' गाने से उन्हें बहुत लगाव है।

Updated on:
07 Jul 2021 02:51 pm
Published on:
07 Jul 2021 02:33 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं