
नई दिल्ली | साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) से विवाह रचाने वाली हैं। इससे पहले उनकी इंगेजमेंट रिंग सामने आई है। दरअसल काजल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग प्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। काजल की सगाई की अंगूठी देखने के बाद फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। काजल 30 अक्टूबर को शादी (Kajal Aggarwal Marriage) रचाने वाली हैं।
काजल अग्रवाल ने दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी
काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वो बता रही हैं कि वो बेहद खुश हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में पहनी हुई अंगूठी दिखाई है। काजल का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इससे पहले काजल का एक और वीडियो सामने आया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया था जिसमें वो एक लाइव के जानकारी दे रही थी। इस दौरान उनकी इंगेजमेंट रिंग दिखाई दी थी। काजल ने अपने लेफ्ट हैंड में कॉफी मग पकड़ा हुआ था और इस दौरान उनकी अंगूठी दिखाई (Kajal Aggarwal engagement ring) दे गई थी।
30 अक्टूबर को रचा रही हैं विवाह
बता दें कि काजल ने कुछ ही दिनों पहले अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि वो 30 अक्टूबर को बिजनसमैन गौतम किचलू से शादी करने जा रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी नई जर्नी शुरू होने का भी जिक्र किया था। काजल ने लिखा है- मैं बहुत खुशी के साथ इसे साझा कर रही हूं कि 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में गौतम किचलू से शादी करने जा रही हूं। ये एक प्राइवेट सेनेमनी होगी जिसमें सिर्फ पारिवारिक लोग ही शामिल होंगे। महामारी के कारण हम सभी लोगों के लिए मुश्किल भरा समय है लेकिन जल्द ही अपनी जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। मैं आप सभी लोगों को इंटरटेन करती रहूंगी।
इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
काजल अग्रवाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म क्यों हो गया ना से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और तमिल इंडस्ट्री की तरफ रुख किया और कई हिट फिल्में दीं। हालांकि साल 2011 में काजल ने अजय देवगन की फिल्म सिंघम से वापसी की। इस फिल्म में लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। इसके अलावा वो स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी में भी नजर आई थीं।