बॉलीवुड

Kajal Aggarwal के घर की INSIDE तस्वीरें हुई वायरल, बिजनेसमैन गौतम किचलू से रचाई है शादी

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। अब उनके घर की इनसाइड फोटोज भी सामने आ गई हैं।

2 min read
Nov 05, 2020
Kajal Aggarwal house Inside photos viral

नई दिल्ली | बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) की हाल ही में घर की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे हैं। काजल की इन दिनों बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू (Gautam Kichlu) से शादी के बाद तस्वीरें वायरल हो रही हैं। काजल इन दिनों अपने ससुराल में हैं और वहां पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उनके नए फोटोज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। अब काजल के घर की इनसाइड तस्वीरें (Inside photos) भी वायरल हो रही हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद ही खूबसूरत हैं। काजल अपने घर में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

काजल का मायका मुंबई में हैं। उनके घर की तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। काजल ने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से की है। उनका घर बेहद ही सादगी और खूबसूरती से सजाया गया है। एक रूम में वो बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं काजल का ड्रॉइंग रूम और बेडरूम भी बेहद सिंपल दिखाई दे रहा है। एक रूम में किताबें नजर आ रही हैं और काजल ने सभी चीजों को बहुत ही साधारण तरीके से बनाकर रखा है। काजल के घर की तस्वीरें उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं।

बता दें कि काजल ने शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मनाया। उन्होंने करवा चौथ पर पति गौतम के लिए व्रत रखा था। काजल ने 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ सात फेरे लिए थे। उनकी शादी की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। काजल अपनी शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। काजल की शादी के बाद कई लुक सामने आ चुके हैं। उनका ब्राइडल लहंगा फैंस को बेहद पसंद आया था।

Published on:
05 Nov 2020 09:09 pm
Also Read
View All