बॉलीवुड

काजोल ने सैफ अली खान पर लगाया धोखा देने का आरोप, ट्विटर पर बयां किया ‘दर्द’

सैफ ने काजोल को फिर दिया धोखा अभिनेत्री ने ट्विटर पर बयां किया 'दर्द'
less than 1 minute read
Dec 31, 2019
kajol_accuses_co_actor_saif_ali_khan_says_he_betrayed_me.jpg

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol), एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच एक्ट्रेस काजोल (Kajol)ने सैफ अली खान को लेकर एक ट्वीट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने पति और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर धोखा देने का आरोप लगाया है। काजोल ने ट्वीट में लिखा - ‘'तुमने मुझे ओमकारा में भी धोखा दिया था और अब प्रमोशन के दौरान भी तुमने वही किया.. आशा करती हूं कि तुम ये स्वट्जरलैंड में पढ़ लोगे सैफ अली खान'।काजोल (Kajol Twitter) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

बता दें फिल्म 'तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior) जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में काजोल, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अजय देवगन अहम किरदार में है। इसके अलवा अजय ही इस फिल्म के निर्माता भी है। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार ताना जी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) के जीवन पर आधारित है। फिल्म में इन तीनों के अलावा पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं।

Published on:
31 Dec 2019 09:56 am