बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस ने किया, बचपन में ये काम अब अपने बच्चों से भी करा रही है…

मां ने दी थी ऐसा काम करने की शिक्षा, अब वो अपने बच्चों को दे रही है...
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2018, 5:11 PM IST
Kajol
Kajol

बॉलीवुड में सांवली सलोनी कही जाने वाली दिलवाले दुल्हनियां फेम कॉजोल की एक झलक पाते ही उनके फैंस दीवाने हो उठते हैं। दिलवाले दुल्हनियां और बाजीगर जैसी सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने वाली काजोल एक फेमस एक्टर के साथ—साथ एक जिम्मेदार पत्नी और मां भी है।

काम अब अपने बच्चों से भी करा रही है..." src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/01/13/kajol_ajay_2223101-m.jpg">

अपनी दो अलग—अलग जिंदगी का तालमेल बिठाना काजोल को बखूबी आता है। काजोल को हाल में ‘स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत’ पहल की एडवोकेसी एंबेसडर भी नियुक्त किया गया। बता दें कि काजोल स्वच्छता संबंधी मामलों से जुड़ी मौतों को रोकने की सक्रिय समर्थक रही हैं। उन्होंने एडवोकेसी एंबेसडर बनने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

काजोल को आखिर बार शाहरुख के अपोजिट फिल्म 'दिलवाले' में देखा गया था। किंग खान के साथ कई फिल्मों में लीड रोल निभाने वाली काजोल सफाई पसंद हैं। ‘स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत’ अभियान का पद संभालते के साथ ही वह अपने घर को भी स्वच्छ रखना पसंद करती है। सफाई की ये आदत उनमें बचपन से ही डालने वाली कोई और नहीं उनकी मां तनुजा है। एक फिल्मी परिवार के होने के बावजूद काजोल अपने घर में खुद झाड़ू पोंछा करती हैं। यही नहीं वह अपने दोनों बच्चों से भी ये काम करवाती हैं।

काजोल ने बताया कि उनकी मां एक्ट्रेस तनूजा ने उन्हें हमेशा ये सीख दी की वह किसी भी काम को छोटा ना समझे। फिर चाहे वह साफ-सफाई का ही क्यों ना हो। काजोल ने बताया कि वह बचपन में खुद झाड़ू और पोंछा लगाया करती थीं और अब अपने साथ अपने बच्चों को भी साथ लेकर ये काम करती हैं।

गौरतलब है कि कुछ—कुछ होता है की टीम एक बार फिर साथ में पर्दे पर नजर आएगी। काजोल अपने बेस्ट फ्रैंड शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं उनकी चचेरी बहन रानी मुखर्जी भी इस फिल्म में काम करेंगी। इन तीनो की यह जोड़ी फिल्म में क्या कमाल दिखाएगी ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा।

Updated on:
13 Jan 2018, 5:11 PM IST
Published on: